पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री भी फंसे कोयला घोटाले में, कई ठिकानों पर सीबीआई की रेड

कोलकाता -सीबीआई ने करोड़ों रुपये के कोयला तस्करी घोटाला  केस में बुधवार को पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक के कोलकाता और आसनसोल स्थित कई आवासों पर छापेमारी की . करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले में समानांतर जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले में घटक को पूछताछ के लिए कई बार तलब किया था। हालांकि, कोयला तस्करी के गढ़ माने जाने वाले आसनसोल (उत्तर) से तृणमूल कांग्रेस के निर्वाचित विधायक घटक एक बार को छोड़कर सभी समन को टालते रहे हैं।बुधवार की सुबह केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने घटक के चार आवासों, आसनसोल में तीन और कोलकाता में दो आवासों पर छापा मारा।

घटक  कोलकाता में गवर्नर हाउस से सटे एक आवासीय परिसर में रहते हैं जो विशेष रूप से राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए आरक्षित है।इसके अलावा सीबीआई की पांचवीं टीम घटक के चार्टर्ड एकाउंटेंट प्रतीक दीवान के आवास पर दक्षिण कोलकाता के अलीपुर में श्याम वाटिका नामक आवासीय परिसर में छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही थी। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि दीवान परिवार पारंपरिक रूप से गारमेंट कारोबार से जुड़ा है, जबकि प्रतीक दीवान पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है।

सीबीआई की एक अन्य टीम दक्षिण कोलकाता के लेक गार्डन में घटक के आवास पर समानांतर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही थी, जिसमें मंत्री के बेटे और बहू रहते हैं।इस साल जुलाई में ईडी ने घटक को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय एजेंसी के मुख्यालय में तलब किया था। हालांकि, उन्होंने उस समन को टाल दिया। उन्हें 14 सितंबर को फिर से ईडी के नई दिल्ली कार्यालय में पेश होना है।सीबीआई इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी से भी पूछताछ कर चुकी है.राज्य में करीब 11 सौ करोड़ का कोयला घोटाला हुआ है जिसमें खुद ममत बनर्जी के करीबी फंसते दिख रहे हैं

–आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

2 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

2 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

2 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

3 hours ago