नवीनतम

खुद से 21 साल छोटी Giorgia Andriani को कर रहे हैं डेट अरबाज, जानिए सवालों पर क्या बोले

अभिनेता अरबाज खान अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में काफी छाए रहते हैं. अरबाज खान अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पति थे लेकिन अब दोनों का तलाक हो चुका है, जिसके बाद अरबाज खान 21 साल छोटी इटालियन मॉडल और अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं.

अरबाज और जॉर्जिया पॉपुलर कपल हैं, लेकिन अक्सर अपने एज गैप की वजह से ट्रोल भी होते हैं. लेकिन अब अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के बारे में खुलकर बात करना स्टार्ट कर दिया है.

हालांकि अरबाज को इस बारे में कभी खुलकर बात करते नहीं देखा जाता.  लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में अरबाज ने जॉर्जिया और अपने रिश्ते पर खुलकर बात की.

जॉर्जिया की तारीफ

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में  की जमकर तारीफ की. एक्टर ने कहा,”वो बहुत अच्छी लड़की है और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. अरबाज ने कहा हमें यकीन नहीं होता कि हमारे बीच में इतना फासला है.

आपको बता दें कि 2017 में मलाइका से तलाक के बाद से अरबाज और जॉर्जिया एक साथ है. जॉर्जिया अरबाज से पूरे 21 साल छोटी हैं. उम्र के इस फासले को लेकर भी अरबाज खान ने  खुल कर बात की. अरबाज खान 55 साल के हैं और जॉर्जिया की उम्र 32 साल है. इसपर अरबाज ने कहा,”हमारे बीच उम्र का बहुत बड़ा अंतर है, लेकिन हममें से किसी ने भी इसे महसूस नहीं किया है.

मैं उससे कभी-कभी पूछता हूं, ‘सचमुच?’.ये उसके साथ कुछ समय के लिए रिश्ता हो सकता है,लेकिन जब आप किसी रिश्ते में आते हैं तो आप बहुत आगे तक का नहीं सोचते. लेकिन जितना समय आप साथ हैं ऐसे कई सवाल होते हैं जिनके जवाब देने की जरूरत होती है”.

अरबाज ने आगे कहा,”मुझे लगता है कि हम अपने जीवन के उस समय में हैं और सोच रहे हैं कि हम इसे कैसे आगे ले जाना चाहते हैं. अभी मेरे लिए इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी”.

आपको बता दें कि अरबाज और मलाइका अरोड़ा का एक बेटा (Arhaan Khan) है, जो इस वक्त विदेश में फिल्ममेकिंग सीख रहे हैं. अरबाज के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इश वक्त सुधीर मिश्रा की वेब सीरीज ‘तनाव’ में नजर आ रहे हैं. जो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

9 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

24 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

28 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

41 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

46 minutes ago