नाबालिग लड़की को 4 मंजिला छत से फेंका
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लड़की को छत फेंकने का मामला सामने आया है. जिसके बाद लड़की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो जाती है. मामला छेड़खानी का बताया जा रहा है. परिजनों ने आरोप लगाया कि एक लड़का हमारी बेटी को काफी दिनों से परेशान कर रहा था और उसी ने हमारी बेटी को छत से फेंक दिया है. इसके अलवा लड़की के परिजनों ने ये भी आरोप लगाया कि लड़का लड़की को ब्लैकमेल कर धर्मपरिवर्तन करके शादी करने का दबाव डाल रहा था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरु कर दी है.
ये पूरी मामला लखनऊ के दुबग्गा की डूडा कॉलोनी का है. जहां पर एक लड़का लड़की के प्रेम संबंध चल रहा था. लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया था. जिसके बाद लड़की उसकी छेड़खानी की हरकतों से तंग आकर लड़के की शिकायत करने उसके घर पहुंची. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर वो अपनी 4 मंजिला छत पर चले गए. और अचानक लड़की छत से नीचे गिर जाती है. लड़की परिजनों का आरोप है कि लड़के ने लड़की को छत से नीचे धक्का दे दिया. जिसकी वजह से वो छत से गिर गई.
मृतक लड़की डूडा कॉलोनी के ब्लॉक 41 की रहने वाली थी. वहीं आरोपी लड़का सूफियाना पड़ोस के ब्लॉक 40 में रहता है. लड़की के परिवार में मां लक्ष्मी गुप्ता, बहन काजल गुप्ता और पिता रवि गुप्ता हैं. वहीं लड़की की मां ने लड़के पर लड़के के ऊपर धर्मपरिवर्तन के बाग शादी करने का दवाब बना रहा था.
पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. और आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि दोनों के विवाद था जिसके चलते लड़की मौत हुई.
Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…
समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…