नवीनतम

क्या आप भी हैं कंटेंट क्रिएटर्स? Instagram ला रहा है पैसा कमाने का नया फिचर, जानिए कितनी होगी कमाई

मेटा के स्वामित वाली इंस्टाग्राम  अपने युजर्स के सुविधा के नए नए फिचर पेश करता रहता है. इसी कड़ी में इंस्टाग्राम में कई नई सुविधाओं को जोड़ने जा रही है, जिसमें ट्रेड डिजिटल क्लेक्टिबल्स टूल को भी  शामिल किया है. यह टूल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स को पैसा कमाने में मदद करने वाला है. मेटा कंपनी ने बताया  यूजर्स जल्द ही अपने non-fungible tokens (NFTs) खरीदकर इंस्टाग्राम से सीधे कंटेंट क्रिएटर्स को सपोर्ट कर पाएंगे. जानकारी के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस नए फीचर्स की टेस्टिंग शुरू करने वाली है साथ ही इसे जल्द ही अन्य देशों में पेश करने की योजना बनाई जा रही है.

बता दें कि मेटा अपने सोशल मीडिया ऐप पर यूजर्स को पैसा कमाने के लिए कई फीचर्स पेश कर रही है, क्योंकि इंस्टाग्राम चीनी ऐप टिकटॉक और अन्य ऐप्स के साथ कॉम्पीटिशन कर रही है और इन प्लेटफॉर्म पर  कई लोग विज्ञापन के जरिए पैसा कमा रहे हैं.

पैसा कमा सकेंगे क्रिएटर्स
मेटा कपंनी का कहना है कि वह संयुक्त राज्य में योग्य सभी क्रिएटर्स को इंस्टाग्राम मेंबरशिप का  एक्सेस देने वाली है. ताकि यूजर्स  फोटो-शेयरिंग ऐप पर अधिक से अधिक पैसो की कमाई कर सकते है. इसके साथ ही  कंपनी इंस्टाग्राम पर गिफ्ट की भी पेशकश करने वाली है. ऐसे में क्रिएटर्स के पास अपनी फैन बेस से पैसे कमाने का एक नया तरीका मिलने वाला है.

मिलेगा प्रोफेशनल मोड
इतना ही नहीं कंपनी फेसबुक प्रोफाइल के लिए एक प्रोफेशनल मोड भी लॉन्च कर चुकी है, जो क्रिएटर्स को अपनी पर्सनल फेसबुक प्रोफाइल के साथ पब्लिक प्रेजेंस बनाने में मदद करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

1 hour ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago