नवीनतम

बांग्लादेश ने मैच हारने के बाद किंग कोहली पर लगाया बड़ा आरोप, वीडियो हो गया वायरल

टी20 वर्ल्ड कप में  भारत के हाथों रोमांचक मुकाबला हारने के बाद बांग्लादेश की टीम ने किंग कोहली पर बड़ा आरोप लगाया है. बांग्लादेशी टीम ने रन मशीन किंग कोहली पर मैच के दौरान ‘फर्जी फील्डिंग’ की बात कही है.

एडिलेड के मैदान पर बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ क्लोज मैच में भारत ने 5 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की. इस मैच में अपनी शानदार फार्म को जारी रखते हुए किंग कोहली ने शानदार अर्धशतक जमाया . उनकी नाबाद 64 रनों की पारी ने टीम के स्कोर को 185 रनों तक पहुंचाया जो भारत की जीत की बड़ी वजह बना. लेकिन इस हार के बाद बांग्लादेशी  टीम ने विराट कोहली पर गलत तरीके से फील्डिंग करने का आरोप मड़ा है. 

बांग्लादेश के बल्लेबाज नूरुल हसन ने 5 रनों से टीम की हार पर कोहली की फील्डिंग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, “आखिरकार, जब हम इन चीजों के बारे में बात करते हैं, तो एक नकली थ्रो भी था. यहां पांच रन का जुर्माना हो सकता था. वह भी हमारे रास्ते में आ सकता था, लेकिन दुर्भाग्य से, यह भी अमल में नहीं आया.” हसन ने टीम को अतिरिक्त रन ना दिए जाने पर कहा कि, विराट कोहली की फर्जी फील्डिंग के कारण हमारी टीम को पांच पेनल्टी रन मिलने चाहिए थे जो हमें मिलने चाहिए थे. 

वीडियो वायरल

भारत-बांग्लादेश मैच के जिस पल की  बात नूरुल हसन कर रहे हैं उसका  वीडियो क्लिप एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियों में कोहली नॉन-स्ट्राइकर एंड पर गेंद फेंकने का नाटक करते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि अर्शदीप सिंह स्ट्राइकर के छोर पर गेंद फेंकते हैं. यह मूवमेंट उस वक्त का है जब बांग्लादेश की टीम अपनी पारी का 7वां ओवर खेल रही थी. 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

43 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

57 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago