नवीनतम

शाहिद अफरीदी ने फिर दिया विवादित बयान, ICC पर भारत का पक्ष लेने का लगाया आरोप

टी-20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक फिर शर्मनाक बयान दिया है. शाहिद अफरीदी का बयान ऐसे समय आया है. जब भारत सेमी फाइनल में पहुंचने के करीब है. जबकि पाकिस्तान को लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर माना जा रहा है. अपने बयान में अफरीदी ने ICC पर आरोप लगाया है.

शाहिद अफरीदी ने क्या कहा ?

बता दें कि भारत ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराया था. अफरीदी ने इस मैच का जिक्र करते हुए पाकिस्तानी चैनल में कहा कि आपने देखा कि एडिलेड का मैदान कितना गीला था. इसके बावजूद मैच को फिर से शुरू करवाया गया. ऐसा लग रहा था कि आईसीसी भारतीय क्रिकेट टीम का साथ दे रही थी. काउंसिल चाहती है कि भारतीय टीम किसी भी तरह बस सेमीफाइनल में पहुंच जाए.

अफरीदी ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि ICC का झुकाव भारतीय टीम की तरफ ज्यादा है. आपने देखा होगा कि अंपायर भी वहीं थे. जिन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में अंपायरिंग की थी. उन अंपायर्स को बेस्ट अंपायर्स का अवॉर्ड दिया जाएगा.

खराब प्रदर्शन की बौखलाहट

दरअसल, पाकिस्तान टी-20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है. भारत और साउथ अफ्रीका अगर अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड को हरा देते है. तो पाकिस्तान विश्व कप की रेस से बाहर हो जाएगा. इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने  शुरू के दोनों मैचों में खराब प्रदर्शन किया था. जिसकी वजह से वो अपने शुरुआती दोनों मैच हार गई. ऐसे में शाहिद अफरीदी अपनी टीम की निंदा करने की बजाय ICC के ऊपर निशाना साध रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago