पटना में बिल्डर गब्बू सिंह के ठिकानों पर IT रेड
बिहार में एक बार फिर आयकर विभाग ने रेड मारी है. इस बार नंबर था बिहार के चर्चित बिल्डर और कारोबारी गब्बू सिंह का (Builder Gabbu Singh) पटना में उनके घर पर छापा मारा गया है. एक साथ कई ठिकानों पर यह छापेमारी की गयी है. गब्बू सिंह के सियासी ताल्लुकात सूबे के कुछ बड़े नेताओं से बताये जाते हैं,जिनमें सत्ताधारी दल के नेता भी हैं. गब्बू सिंह के कुल 31 ठिकानों पर रेड मारी गयी.
खबर लिखे जाने तक छापेमारी का सिलसिला जारी था.यह भी जानकारी सामने आ रही है कि झारखंड आयकर विभाग की टीम भी पटना पहुंची है. इस छापेमारी में झारखंड आयकर विभाग की टीम भी जांच कर रही है.
दबंग नेताओं से रिश्ते
गब्बू सिंह के सूबे के दबंग नेताओं से करीबी रिश्ते हैं जिनमें रेडीयू के ललन सिंह भी शामिल हैं जो राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं . गब्बू सिंह के पटना के बोरिंग रोड स्थित कार्यालय गोविंदा कंस्ट्रक्शन में छापेमारी की गयी. अभी क्या कुछ मिला है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
बिल्डर गब्बू सिंह का कार्यालय कवि रमन पथ पर है. अकेले पटना में ही कई ठिकानों पर रेड हुई है. यह भी कहा जा रहा है कि जिन ठिकानों पर रेड पड़ी है, उसमें गब्बू सिंह के स्टाफ के ठिकाने भी शामिल हैं. गब्बू सिंह होटल के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं.
–भारत एक्सप्रेस
.
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…