नवीनतम

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं बिपाशा बसु, नन्ही परी को गोद में लेकर पहुंचीं घर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे हाल ही में माता-पिता बन गये हैं, वहीं हाल ही में मशहूर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं. बता दें कि काफी समय से दोनों इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब फाइनली दोनों नई जर्नी के लिए एक्साइटेड  नजर आ रहे हैं.

बता दें कि हाल ही में बिपाशा बसु  मां बनी हैं. उन्होंने एक  प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. शादी के 6 साल बाद अभिनेत्री के घर में किलकारियां गूंजी हैं. बिपाशा और करण 12 नवंबर को ही माता-पिता बने हैं.

बच्चे के जन्म के बाद करण सिंह ग्रोवर ने  एक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट  कर बेटी और उनके नाम की जानकारी दी थी. माता-पिता बनने के बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. अब बिपाशा मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आ रही   हैं.

बिपाशा और करण गोद में बेटी को लिए हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज भी दिए. बेटी बिपाशा की गोद में उनकी बेटी नजर आ रही है. हालांकि उसका चेहरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण दोनों ही काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं.

12 नवंबर को बने माता-पिता

12 नवंबर को माता-पिता बनने के बाद करण ने अपनी बेटी की तस्वीर पोस्ट की  थी और उसका नाम बताया था. बिपाशा की बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर है. बता दें कि बिपाशा और करण इंडस्ट्री के मोस्ट पॉवर कपल हैं. दोनों का प्यार फिल्म अलोन के सेट पर परवान चढ़ा था. करण और बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी.

6 साल बाद किया था प्रेग्नेंसी का एलान

शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था. वहीं  बिपाशा ने भी बेटी की तस्वीरें पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी. बता दें कि बिपाशा अपनी फिटनेस और ब्यूटी के लिए भी जानी जाती हैं. अब फैंस को बिपाशा की बेटी का चेहरा रिवील करने का इंतजार है.

टीम ने जानकारी दी थी

प्रेग्नेंसी जर्नी में एक्ट्रेस को फैमिली की तरफ से काफी सपोर्ट और प्यार मिला है. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं. बता दें कि बिपाशा और करण की शादी साल 2016 में हुई थी. शादी के बाद से ही बिपाशा की प्रेग्नेंसी की कई अफवाहें उड़ी हैं. वहीं कुछ समय पहले ही बिपाशा का बेबी शाॅवर भी रखा गया था. ये बेबी शाॅवर बिपाशा के पति करण ने उनके लिए रखा था. इसमें कई सेलेब्स और परिवार वाले शामिल हुए थे. जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

41 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

46 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

59 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago