BPSC ने जारी किया पीटी का रिजल्ट, 1696 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से होगा मेंस में आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (assistant audit officer) पीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में कुल 1696 उम्मीदवार परीक्षा सफल हुए हैं. इस पोस्ट के लिए पीटी परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया था. यह परीक्षा 53 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. जिसमें कुल 11531 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इसके लिए उम्मीदवार बीपीएससी (BPSC) की ऑफिशियल Website bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

वहीं, पीटी परीक्षा का परिणाम आने के बाद अब जल्द ही आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा और इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित हुए उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा जाएगा. इस परीक्षा के 138 पदों पर सफल हुए अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में आवेदन करने के लिए आयोग के आधिकारिक वेबसाइट ( Website) पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा. आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ₹750 का आवेदन शुल्क देना होगा.

इसके आलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सभी जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को ₹200 आवेदन शुल्क देना होगा. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की शुरुआत आज से शुरू हो चुकी है जबकि ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तिथि 28 अक्टूबर 2022 है. ऑनलाइन आवेदन में आरक्षण कोटे और वैकल्पिक विषय में अगर कोई अभ्यर्थी  बदलाव चाहते हैं तो उसे एडिट करने के लिए 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच का समय है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमित शाह ने की अरुणाचल की विकास योजनाओं की समीक्षा, बोले- घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं बचा

अरुणाचल प्रदेश दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक…

9 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

21 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

33 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

41 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

59 minutes ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

1 hour ago