क्यों असहज महसूस कर रहे हैं जेडीयू के प्रवक्ता,अब निखिल मंडल का इस्तीफा

 पटना– बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के तेजतर्रार प्रवक्ता निखिल मंडल ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इधर, प्रवक्ता के इस्तीफा देते ही विपक्षी पार्टी बीजेपी ने तंज कसाना शुरू कर दिया है। जेडीयू के प्रवक्ता ने अपने इस्तीफा देने के कारण को भले ही व्यक्तिगत करार दिया हो, लेकिन इसके कई प्रकार से मायने निकाले जा रहें हैं।

आपको बता दें कि निखिल ने पार्टी में छह साल तक प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाली जिसके बाद अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है .इस इस्तीफे के कारण को निजी करार देते हुए कहा है कि आप सभी का धन्यवाद जो 31 जनवरी 2016 से मुझे लगातार इस पद के लायक समझा। उन्होंने कहा कि कृपया मेरा इस्तीफा मंजूर किया जाए।

निखिल मंडल ने बिहार की मधेपुरा सीट से 2020 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें इस चुनाव में हार मिली थी। इधर बीजेपी ने मंडल के इस्तीफे के जरिए जेडीयू पर तंज कसा है। निखिल मंडल ने ट्वीट कर कहा कि राजनीतिक सफलता के लिए किसी भी लाइन में लगकर, किसी का भी झोला-झंडा उठाने की बजाय संघर्ष करना पुरुषार्थ है।आरजेडी के साथ सरकार बनाने के बाद से जेडीयू प्रवक्ता पार्टी में असहज महसूस कर रहे हैं.इससे पहले प्रो सुहेली मेहता, डॉ अजय आलोक भी इस्तीफा दे चुके हैं .
–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago