नवीनतम

राष्ट्रकवि दिनकर की याद में सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- संवैधानिक पीठ के लिए जजों की जरूरत; केंद्र का फैसला स्वागत योग्य

राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 8 वी पुण्यतिथि पर रिस्पेक्ट इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीजेआई सूर्यकांत ने कैबिनेट द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाए जाने से संबंधित प्रस्ताव पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस वक्त अतिरिक्त जजों की आवश्यकता है क्योंकि हमारे यहां संवैधानिक पीठ के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं उन मामलों को निपटारे के लिए मैं चाहता हूं कि एक संवैधानिक पीठ लगातार काम करें तो उसके लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करता हूं.

सीजेआई सूर्यकांत से जब पूछा गया कि क्या जजों की यह संख्या काफी है? इसपर उन्होंने कहा कि यह एक पॉलिसी मैटर है इसके बारे में मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा यह सरकार के ऊपर है कि वह कितनी संख्या जजों की बढ़ती हैं. सीजेआई कार्यक्रम के शुरुआत में जस्टिस बराले, पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और एससीबीए विकास सिंह, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और सभा में मौजूद अतिथियों का आभार प्रकट किया. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर जी के बारे में मेरे लिए बोलना सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि जहां पैदा हुए वहां साहित्य का अच्छा माहौल रहा. हमारे पिता को बड़े पुस्कार मिले.

उन्होंने कहा कि पिता जी का स्वभाव अलग था. मुंशी प्रेमचंद, रामधारी सिंह दिनकर जी सहित कई साहित्यकारों की किताबो का अध्ययन किया. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जैसे कविता मरहम करती है वैसा न्याय भी मरहम दे. समाज मे समरसता के साथ सामाजिक न्याय होना चाहिए. विकास का अर्थ सिर्फ आर्थिक विकास नही है. इसमें साहित्य की भी बड़ी भूमिका होती है.

समाज में असमानता अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है- सीजेआई

सीजेआई सूर्यकांत ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि अनुच्छेद 17 के माध्यम से कल्पना करते हुए असमानता को खत्म करने का काम किया. उस दौरान देश मे राष्ट्र के निर्माण का मूल मकसद था. हमारे संविधान में डॉक्टर अंबेडकर ने जिन बातों का जिक्र किया उसमें साहित्यकारों का भी बड़ा योगदान है. उन्होंने कहा कि हम नही मान सकते कि समाज मे असमानता नही है.

एआई को लेकर उन्होंने कहा कि इसने भी सोसाइटी में भेदभाव पैदा कर दिया है. ऐसा एक रिपोर्ट में देखने को मिला है. वही मनोज तिवारी को अवार्ड से सम्मानित भी किया.

यह भी पढ़ें: Terrorist training in Myanmar: NIA का बड़ा खुलासा, अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

9 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

23 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

25 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

49 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 hour ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

2 hours ago