Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Terrorist training in Myanmar: NIA का बड़ा खुलासा, अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

म्यांमार में आतंकी प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों को एनआईए रिमांड खत्म होने के बाद 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

NIA

म्यामांर में आतंकी ट्रेनिंग देने के आरोप में गिरफ्तार सात विदेशी नागरिकों की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद सभी को 30 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 30 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सभी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया. जिसके बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है.

एनआईए ने एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था.पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज प्रशांत कुमार शर्मा ने यह निर्देश दिया है.

टूरिस्ट वीजा का हुआ गलत इस्तेमाल

पिछली सुनवाई के दौरान एनआईए ने जांच को बहुत सेंसिटिव बताया था और कहा था कि इसके ग्लोबल असर हो सकते है. पिछले दिनों कोर्ट ने सभी को 11 दिन की एनआईए रिमांड पर भेज दिया था. गिरफ्तार किए गए विदेशियों में से एजेंसी ने तीन यूक्रेनी नागरिक को दिल्ली से, तीन को लखनऊ से और एक अमेरिकी नागरिक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. इनपर आरोप है कि ये लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए और यहां से मिजोरम गए और वहां से गैरकानूनी तरीके से म्यामांर चले गए. इन लोगो पर आरोप है कि म्यामांर के एथेनिक ग्रुप के संपर्क मे थे..वहां आतंकी गुटों को हथियार चलाने और ड्रोन चलाने की ट्रैनिंग दिया था.

यूरोपीय ड्रोनों की खेप और सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई

आरोप है कि इन लोगों ने यूरोप से ड्रोन मंगाए थे. म्यामांर से वापस इंडिया आने पर NIA ने इनको गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार 8 अन्य यूक्रेनियन की तलाश जारी है. कुल 14-15 लोगों का ग्रुप था. ये लोग यूरोप से बड़े पैमाने पर ड्रोन पहुचा रहे थे, जो संभवतः भारत से जुड़े उग्रवादी समूहों तक पहुच सकते थे. फंडिंग के लिए पैसा कहां से आया? एनआईए इसका भी पता लगा रही है कि इसके पीछे कौन हैंडलर हैं? क्या, किसी देश का इसके पीछे हाथ है या फिर भारत की धरती से बाहर पनप रहे कुछ आतंकवादी संगठनों का? जिनके हैंडलरो ने यह कोशिश की.

आरोपी कई बार ट्रेनिंग देने आ चुके है. इस बार वे गुवाहाटी पहुचे और फिर मिजोरम से अवैध रूप से म्यामांर में घुसे, जहां ट्रेनिंग दी. भारत लौटने पर एनआईए ने 13 मार्च 2026 को उन्हें गिरफ्तार किया.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक विस्तार: 1950 में थे 8 जज, अब 38 जजों के साथ बढ़ेगी न्याय की ताकत

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital