Categories: नवीनतम

बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Delhi News: बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपीएससी की ओर से दायर याचिका पर पूजा खेड़कर को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब देने को कहा है. कोर्ट 26 नवंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

यूपीएससी ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि पूजा खेड़कर द्वारा हाई कोर्ट में दायर याचिका में दी गई जानकारी गलत है. क्योंकि पूजा खेड़कर ने दायर याचिका में गलत दावा किया था, उसे उम्मीदवारी रद्द करने का आदेश नहीं दिया गया था. यूपीएससी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनकी उम्मीदवारी रद्द करने से संबंधित जानकारी पूजा खेड़कर के मेल के जरिये दी गई थी. यह ईमेल वही था जिसका इस्तेमाल उन्होंने अपने सिविल सेवा कार्यक्रम 2022 आवेदन के लिए किया था. हालांकि खेड़कर ने अदालत में दावा किया कि उन्हें यूपीएससी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ही उम्मीदवार रद्द होने की जानकारी मिली.

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह कर रहीं याचिका पर सुनवाई

न्यायमूर्ति ज्योति सिंह यूपीएससी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही है. यूपीएससी ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि खेड़कर का हलफनामा 28 जुलाई 2024 के है, जबकि उनकी उम्मीदवारी रद्द करने का आदेश 31 जुलाई को जारी किया गया था. यूपीएससी ने अदालत से उचित कार्यवाही शुरू करने और झूठी गवाही देने के लिए खेड़कर के खिलाफ जांच का निर्देश देने की मांग की गई है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में दाखिल स्टेट्स रिपोर्ट में कहा है कि पूजा खेड़कर द्वारा डिसएबलिटी सर्टिफिकेट फर्जी है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जो सर्टिफिकेट 2022 और 2023 की यूपीएससी परीक्षा के दौरान दिया गया था, वो फर्जी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा खेड़कर ने इस सर्टिफिकेट में अपना नाम बदला है. इस फर्जी सर्टिफिकेट को महाराष्ट्र जे बनाए जाने का दावा भी झूठा है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जांच से यह पता चला है कि वर्ष 2022 और 2024 में अहमदनगर महाराष्ट्र से दो सर्टिफिकेट जारी किए गए थे. लेकिन पुलिस ने जब मेडिकल ऑथोरिटी से इन सर्टिफिकेट की जानकारी मांगी तो ऑथोरिटी की तरफ से बताया गया कि उनकी तरफ से कोई विकलांगता सर्टिफिकेट जारी नही किया गया है. जबकि पूजा खेड़कर की तरफ से 47 फीसदी दिव्यांगत का दावा किया था.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

6 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

8 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

20 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

34 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

41 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

44 minutes ago