अखिलेश यादव और मायावती (फोटो- सोशल मीडिया)
बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन टूटने की वजह का खुलासा किया है. बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक बुकलेट दी जा रही है, जिसमें बताया गया है कि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद सपा के साथ बसपा ने गठबंधन क्यों खत्म किया था.
बता दें कि मायावती 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई हैं. जिसके लिए टीम को तैयार किया जा रहा है. कार्यकर्ताओं में किसी तरह की की शंका न रहे, इसलिए मायावती ने गठबंधन टूटने की वजह बता दी है.
मायावती ने इस बुकलेट में बताया है कि 2019 चुनाव परिणाम आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया था. यही वजह रही कि उन्हें गठबंधन तोड़ना पड़ा था.
यह भी पढ़ें- “राहुल गांधी बाज आ जा..नहीं तो इंदिरा गांधी वाला हाल होगा”, दिल्ली बीजेपी नेता तरविंदर मारवाह की धमकी
गौरतलब है कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ बसपा ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था. सपा ने 80 सीटों में से 37 और बसपा ने 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, वहीं आरएलडी 3 तीन सीटों पर चुनाव लड़ी थी. अमेठी और रायबरेली की सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे थे. इस चुनाव में सपा 5 और बसपा को 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…