नवीनतम

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- गुंडों और माफियाओं की पार्टी है सपा

Ghosi By Election 2023: घोसी उपचुनाव में 5 सितंबर को मतदान होना है. इसके लिए चुनाव प्रचार अब पूरे चरम पर है. वोटरों को अपने पाले में करने के लिए भाजपा और सपा खूब जतन कर रही है. बता दें कि  सपा (SP) ने भी अपने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने 2 दर्जन से अधिक मंत्रियों को प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया है जो गांव गांव जनसंपर्क में जुटे हुए हैं.

घोसी विधानसभा के उपचुनाव के लिये रविवार को घोसी विधानसभा अंतर्गत सरायसादी स्थित जनता जूनियर हाईस्कूल के मैदान बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Bjp Candidate Dara Singh Chauhan) के पक्ष में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि  समाजवादी पार्टी की जमानत जब्त कराने के लिए आया हूं. 5 तारीख को घोसी की जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी (Candidate of Samajwadi party) की जमानत जब्त करा देगी. 2024 का लोकसभा चुनाव नही है लेकिन अब हमारे पास सबका साथ है इसलिए लोकसभा चुनाव में पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी.

उन्होंने कहा कि कल्पनाथ राय (Kalpnath Rai) ने घोसी और पूर्वांचल का विकास किया था जो उनके निधन के बाद रुक गया. भाजपा अगड़ा, पिछड़ा और अल्पसंख्यक की त्रिवेणी है, यादव केवल जातिवादी नहीं राष्ट्रवादी भी हैं. सपा की छटपटाहट उनके साथ रहे सहयोगियों के साथ छोड़ने की छटपटाहट है, यह केवल उप चुनाव नहीं लोकसभा चुनाव का शंखनाद है. सपा माफिया का पोषण करती है, सपा गुंडों माफियाओं कि पार्टी है. दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) की गलती के लिए मैं माफी मांगता हूं, हम तो कारसेवक हैं सपा द्वारा जब अयोध्या में गोलियां चलाई जा रही थी तब भी हम सीना तान कर खड़े रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago