नवीनतम

BYJU’S के ऑफिस पर ED की रेड, डेटा किया जब्त

ED Conducts Search Operation: प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate ) ने बैंग्लुरु बेस्ड एडटेक कंपनी ( EDTECH COMPANY ) Byju’s के 3 ठिकानों पर छापा मारा है. ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के प्रावधानों के तहत बायजूज के संस्थापक रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा है. थिंक एंड लर्न ( Think & Learn ), ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म बायजूज की पैरेंट कंपनी है और एडटेक ( Edtech ) को चलाने का काम यही कंपनी करती है. ईडी ने इस छापेमारी के दौरान कंपनी के डिजिटल डेटा ( Digital Data ) और कागजात जब्त किये हैं.

ये भी पढ़ें- WHO ने भारतीय कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट, कंपनी ने बताया साजिश

‘थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड’ (Think & Learn Pvt Ltd)  ने 2011 से 2023 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के तहत करीब 28,000 करोड़ रुपये हासिल करने में सफलता हासिल की है. कंपनी ने इस वक्त के दौरान अलग अलग FDI सोर्स को विदेशी प्राधिकारों के तहत लगभग 9754 करोड़ रुपए मिले.

ईडी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि अलग –अलग लोगों से मिली शिकायत के आधार पर ये कार्यवाई की है. ईडी का कहना है कि उन्होने कंपनी के सीईओ रवींद्रन बायजू को कई समन भेजे गए, लेकिन उन्होने ईडी के सामने पेश होने की जरूरत नहीं समझी इसीलिए प्रवर्तन निदेशालय को ये कार्यवाई करनी पड़े.

ये भी पढ़ें-Swiggy से खाना मंगाना हुआ महंगा, यूजर्स से हर ऑर्डर पर वसूल करेगी 2 रूपए

जबकि बायजूज के प्रवक्ता ने ईडी की इस कार्यवाई को विभाग की फेमा के तहत की जाने वाली कार्यवाई को रूटीन कार्यवाई बताया. कंपनी का कहना है कि अथॉरिटी ने जो भी कागजात मांगे वो उनको मुहैया कराए गए हैं. साथ ही आगे भी अगर किसी तरह के सहयोग की जरूरत होगी वो कंपनी अथारिटी को मुहैया कराई जाएगी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

2 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

53 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago