जम्मू-कश्मीर में चुनावी सुगबुगाहट तेज, चुनाव आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

जम्मू-  जम्मू- जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. मुख्य चुनाव अधिकारी हृदेश कुमार ने मतदाता सूची में संशोधन पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के लिए सभी राजनीतिक दलों को निमंत्रण भेजा गया है. इस बैठक में परिसीमन के बाद शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव पर बैठक में चर्चा की जाएगी.

मना जा रहा है कि मतदाता संशोधन के बाद राज्य में लगभग 25 लाख नए मतदाता जुडेंगे. सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग मतदाता सूची के संशोधन को लेकर भी अपनी राय सामने रखेगा और राजनीतिक दलों के संदेह को दूर करने का प्रयास करेगा.

मतदाता संशोधन को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि, अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कई लोग जो विधानसभा चुनाव में मतदाता नहीं थे अब वोट डालने के लिए मतदाता सूची में उनका नाम डाला जा सकता है.

चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर तक किया जाएगा. मतदाता सूची आने के बाद इसमें संशोधन के लिए 15 सितंबर से 25 अक्टूबर तक आपत्तियों को दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद सभी आपत्तियों का निपटारा 10 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. अंतिम मतदाता सूची 25 नवंबर, 2022 को प्रकाशित की जाएगी.

–आईएएनएस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

4 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

46 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago