दानापुर में बड़ा नाव हादसा, 10 लोगों के डूबकर मरने की आशंका
दानापुर(बिहार)- बिहार के दानापुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया,जहां यात्रियों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई. बताया जा रहा है यह हादसा 2 नाव के आपस में टकराने के कारण हुई. सूत्रों के मुताबिक नाव में 55 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोग अभी भी लापता हैं.
दानापुर की गंगा नदी में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है। इस नाव में 55 यात्री सवार थे, जिसमें से ज्यादातर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. SDRF और गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाव में जरुरत से ज्यादा लोग सवार थे. नाव ओवर वेट होने की वजह से दूसरी नाव से जा टकराई औऱ यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि, इस नाव में पुरुष यात्रियों के साथ महिलाएं और बच्चे भी सवार थे.। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है.
–आईएएनएस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…