नवीनतम

घाटे में चल रही इंश्योरेंस कंपनियों को सरकार देगी सहारा, 3 कंपनियों में करेगी 3000 करोड़ निवेश

Finance Ministry घाटे में चल रहीं 3 जनरल इंश्योरेंस कंपनियों (Genral Insurance Company ) में निवेश की योजना बना रहा है. चालू वित्त वर्ष में सरकार नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड , ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड , यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 3,000 करोड़ रुपये की एडिशनल पूंजी डालने की योजना पर काम कर रही है. आपको मालूम हो कि सरकार ने FY 2021-22 में भी तीन जनरल इंश्योरेंस बीमा कंपनियों में 5,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली थी. उस वक्त नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (National Insurance Company) को सबसे ज्यादा 3,700 करोड़ रुपये मिले थे जबकि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Oriental Insurance Company) को 1,200 करोड़ रुपये और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (United India Insurance Company)  को 100 करोड़ रुपये मिले थे.

ये भी पढ़ें– IT में आफत, बड़ी कंपनियों ने की नौकरियों में कटौती, जानें कंपनियों के नाम

सरकार इसके पहले भी कई बार इंश्योरेंस कंपनियों को पूंजी उपलब्ध करवा चुकी है. 2019-20 में भी सरकार ने इन साधारण बीमा कंपनियों में 2,500 करोड़ रुपये की पूंजी लगाई थी. वहीं 2020-21 में भी सरकार ने इन कंपनियों में 9,950 करोड़ रुपये की पूंजी डाली थी. सरकार ने इन सभी कंपनियों से खुद को प्रॉपिटेबव बनाने की बात कही थी. उसी के आधार पर कंपनियों को सरकार की ओर से आगे मिलने वाली पूंजीगत सहायता में  हिस्सा मिलना था.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वित्त मंत्रालय ने इन कंपनियों के सामने कुछ शर्ते रखी थी जिनमें सॉल्वेंसी रेश्यो बेहतर करने और 150% की नियामकीय शर्त पूरा करना जरूरी था. सॉल्वेंसी रेश्यो पूंजीगत पर्याप्तता को मापने का पैमाना है. यह अनुपात अधिक होने से किसी संस्थान की बेहतर फाइनेंशियल कंडीशन को बताता है. जिसका सीधा मतलब . होता है कि संस्थान अपने दावों का भुगतान करने की स्थिति में है. यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) के अलावा बाकी सभी पब्लिक सेक्टर की अन्य साधारण बीमा कंपनियों का सॉल्वेंसी रेश्यो सरकार द्वारा बताई गई शर्त से काफी कम है.

ये भी पढ़ें- PVR-Inox की अनोखी पहल , मात्र 1 रुपये में दिखाया जाएगा 30 मिनट का शो, जाने इसके पीछे की वजह

कितना है इन कंपनियों का सॉल्वेंसी रेश्यो

सरकार द्वारा जिन कंपनियों में निवेश की योजना बनाई जा रही है, उनमें नेशनल इंश्योरेंस (National Insurance Company) का सॉल्वेंसी रेश्यो 63%, ओरिएंटल इंश्योरेंस का 15% और यूनाइटेड इंडिया का 51% था.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago