देश

नीतीश नहीं मानते खुद को पीएम पद का दावेदार, राहुल से मुलाकात के बाद लौटने पर JDU में PM के नारे से हुआ स्वागत

Lok Sabha 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी विपक्षी दल एकजुट होने की कोशिश में लगे हुए हैं. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का नेतृत्व करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस भी अब आम आदमी पार्टी से मिलकर विपक्ष को एकजुट करने पर जोर दे रही है. जानकारी के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री को सभी विपक्ष को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई है.

सीएम नीतीश जब राजधानी दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके वापस बिहार लौटे तो पटना में उनका जोरदार स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री की गाड़ी को गुलाब के फूलों से भर दिया गया था. विपक्षी दलों से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार सुर्खियों में हैं और कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश दिख रहा है.

‘नीतीश कुमार के पीएम बनने को लेकर लगे नारे’

भलें ही अभी नीतीश कुमार यह कह रहे हों कि अभी उन्होंने पीएम पद को लेकर कुछ भी नहीं सोचा है. लेकिन बिहार में पार्टी के कार्यकर्ता इस बात का संदेश दे रहे हैं कि वह आगे चलकर पीएम के उम्मीदवार होंगे. जब सीएम नीतीश अपने पार्टी दफ्तर पहुंचे तो कार्यकार्ताओं ने उनके पीएम पद को लेकर जमकर नारे लगाए.  कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि ‘देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो के नारे भी लगाए’.

यह भी पढ़ें-  Maharashtra: रायगढ़ में भीषण दर्दनाक हादसा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, राहत बचाव का काम जारी

नीतीश कुमार ने पीएम के लिए नाम लेने से किया मना

हालांकि नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि- मैं आप सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में मेरा नाम जपने से बचें. मैं 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए देश में विपक्षी दलों को एकजुट करने पर काम कर रहा हूं। इस तरह का कृत्य हमारे उद्देश्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कृपया मेरा नाम जपने से बचें.

दिल्ली दौरे के बाद सुर्खियों में छाए नीतीश कुमार

जब से सीएम नीतीश कुमार दिल्ली का दौरा करके वापस लौटे हैं. तभी से वह सुर्खियों में बने हुए हैं. यहां उन्होंने तमाम विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी. इस दौरान राहुल गांधी, खड़के, केजरीवाल, समेत कई नेताओं से उन्होंने मुलाकात की थी. यहां 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गयी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

5 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

6 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

6 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

7 hours ago