होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मोतिहारी जहरीली शराबकांड
Bihar : बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब का खौफ देखने को मिला है. अब मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की संदिग्ध मौत हो गई. वहीं बताया जा रहा है कि 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई. हालांकि अभी तक मौत किस वजह से हुई है जिसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन आशंका जतायी जा रही है कि जहरीली शराब का सेवन करने से ये मौतें हुई हैं.
प्रदेश इन मौतों को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. कुछ लोग जहरीली शराब पीने से इनकी मौत की बात बता रहे हैं, तो प्रशासन की ओर से डायरिया से मौत की संभावना जताई जा रही हैं.
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात से यह सिलसिला शुरू हुआ और शुक्रवार तक चलता रहा. शराब पीने से पहली मौत हरसिद्धि थाना क्षेत्र में हुई थी. यहां मठ लोहियार में महज चार घंटे के अंतर में बाप-बेटे की मौत हो गई. पहले पिता नवल दास की मौत हुई और फिर बेटे परमेंद्र दास ने भी मौत हो गई. घटना के बाद मठ लोहियार गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने मौत का कारण डायरिया बताया और बीमार पड़े लोगों को डायरिया से पीड़ित बताया. वहीं, मृतक नवल दास के पड़ोसी हरीलाल सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- नीतीश नहीं मानते खुद को पीएम पद का दावेदार, राहुल से मुलाकात के बाद लौटने पर JDU में PM के नारे से हुआ स्वागत
खबरों के मुताबिक, एक पीड़ित ने अस्पताल में भर्ती होकर इस बात को स्वीकार किया है कि उसने शराब पी थी. जिसके बाद उसे आंखों से कम दिखाई देने लगा और दम भी फूलने लगा. इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि गांव में भी इस बात की चर्चा की है कि इन लोगों ने शराब पी थी.
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…