नवीनतम

19 पासपोर्ट, 26 जाली वीजा और प्रिंटिंग मशीन…विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़

लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी के धंधे में शामिल अंतरराष्ट्रीय इमिग्रेशन रैकेट के फरार मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फरार मास्टरमाइंड मंजीत उर्फ बब्बू की गिरफ्तारी के साथ आईजीआई एयरपोर्ट की टीम ने धोखाधड़ी के मामले में शामिल अंतरराष्ट्रीय इमिग्रेशन रैकेट के सभी जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला गुरनूर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी व्यक्ति अमित गौर ने ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा और स्टडी वीजा मामले में ग्राहकों की डिटेल के लिए सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया था.

18 लाख की ठगी के मामले के बाद दर्ज हुई थी FIR

वह भारत और विदेश में सक्रिय सदस्यों के साथ अपने संबंधों के बहाने शिकायतकर्ता को बहकाने में कामयाब रहा, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने IELTS प्रशिक्षण संस्थान के 5 छात्रों को ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा के लिए आरोपियों के पास भेजा. कथित तौर पर आरोपी और उसके सहयोगियों को वीजा प्रोसेस करने के लिए 18 लाख रु दिए गए. आरोपियों ने छात्रों के नाम पर जारी किए गए 5 टूरिस्ट वीजा दे दिए. बाद में जब वीजा को दूतावास से सत्यापित किया गया तो पाया गया कि सभी वीजा फर्जी थे। इसके बाद यह मामला दर्ज किया गया था.

इस मामले की जांच के दौरान सभी एजेंट विजय कुमार, नितिन नज़रा, चंदन चौधरी को 15 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. इनके पास से 19 पासपोर्ट, 26 जाली वीजा, विभिन्न देशों के 2000+ब्लैंक वीजा, 165 जाली वीजा स्टांप्स, 127 वीजा मेकिंग डाइ, 08 प्रिंटिंग और लैमिनेटिंग मशीन, विभिन्न देशों के 35 पीआर कार्ड, नकली आधार कार्ड, पीआर कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में इस्तेमाल की जाने वाले 1150 ब्लैंक प्लास्टिक कार्ड बरामद किए गए. इसके अलावा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

गिरफ्तार एजेंट की हिरासत में पूछताछ से यह पता चला कि एजेंट मंजीत इस गिरोह का मास्टरमाइंड था. गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद मंजीत सिंह उर्फ ​​बब्बू फरार हो गया था और लंबे समय से अपनी गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था. उसे पकड़ने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई. टीम की कोशिशों के बाद आखिरकार वह 13 नवंबर को हत्थे चढ़ गया और इस वक्त पुलिस रिमांड में है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago