नवीनतम

खुशखबरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी सौगात, बिहार में 759 नये पदों पर होगी भर्ती

बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी है. राज्य सरकार ने कई विभागों के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली है. इसकी जानकारी खुद नीतीश कुमार ने दी हैं . बता दें कि राज्य के विभिन्न विभागों में 759 पदों पर नियुक्ति होने वाली है. कैबिनेट ने इन पदों के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है. इनमें सबसे अधिक भर्तियां  योजना एवं विकास विभाग में निकाली गई हैं. जिसके तहत 534 पदों पर भर्ती होगी. राज्य के सभी 534 प्रखंडों में एक-एक कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक तैनात किये जाएंगे. जिसके लिए ये भर्तियां निकाली गई है.

राज्य कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने 40 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी हैं. इसी के साथ खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के लिए 31 पद पर भर्तियां होने वाली हैं. विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अंतर्गत इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के  शिक्षकों के लिए 64 पद चयनित किए गए है. स्वास्थ्य विभाग में ओटी सहायक के 44 पद साथ ही विधि विभाग में 74 पद और विशेष न्यायालय के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आठ पदों का सृजन किया गया है.

धान-गेहूं खरीद के लिए 6000 करोड़

40 प्रस्तावों  के तहत खरीफ विपणन मौसम 2022-23 और रबी विपणन मौसम 2023-24 में धान और गेहूं आदि की खरीद  के लिए 6000 करोड़ का ऋण सहकारी संस्थानों को दिये जाने के ऐलान किया गया है. इसके लिए राज्य सरकार 6000 करोड़ की गारंटी दे रही है, इसी प्रकार 11 जिलों में सूखा प्रभावित परिवारों को सहायता राशि देने के लिए अतिरिक्त 130 करोड़ बिहार आकस्मिकता राशि से ली जाएगी.

शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर से

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 13 से 18 दिसंबर तक चलने वाला है. राज्य कैबिनेट ने इसके लिए अपनी स्वीकृति दे दी है. विधानमंडल के इस सत्र में कुल पांच बैठकें होने वाली है. इस दौरान राज्य के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यकतानुसार बजट का प्रबंध होगा.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

31 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

39 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

48 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago