Categories: नवीनतम

Gujarat Election: सूरत में कार से मिला 75 लाख कैश, कांग्रेस का वीआईपी (VIP) पार्किंग कार्ड बरामद, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया वोट खरीदने का आरोप

गुजरात चुनाव के लिए अब पहले चरण का मतदान होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और राजनीतिक पार्टियों चुनाव को जीतने के अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की टीम ने सूरत में एक कार से 75 लाख रुपए बरामद किए हैं. जिस कार से ये नकदी बरामद हुई है उस कार में कांग्रेस का वीआईपी (VIP) पार्किंग कार्ड बरामद हुआ है. जिसके बाद से गुजरात में सियासी हलचल तेज हो गई है. मौके पर पुलिस और आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई.

जानकारी के मुताबिक, ये कार सूरत के महिधरपुरा इलाके में जड़खड़ी मोहल्ला के पास रंगरेज टावर के पास खड़ी थी. बता दें कि पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

कार की प्लेट पर महाराष्ट्र का नंबर

गुजरात में चुनाव आयोग को जो कार मिली है उस पर महाराष्ट्र का नंबर है. कार की नंबर प्लेट पर ये (MH-04 ES-9907) लिखा हुआ है और ये महाराष्ट्र के थाना पासिंग इलाके की है. जब पुलिस की टीम पहुंची तो उसमें तीन लोग सवार थे, लेकिन पुलिस को देखते ही उन्होने भागने की कोशिश की. जिसमें से एक फरार होने में कामयाब रहा जबकि दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया. उन दोनों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. इस घटना के बाद से गुजरात में बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. एक के बाद बीजेपी की तरफ से निशाने साधे जा रहे हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव में पैसों से वोट खरीदती है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब इतना गिर गई है कि वो वोट खरीदने लग गई है. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस का नामांकन निरस्त करने की मांग की है. वहीं चुनाव आयोग भी इस मामले पर कांग्रेस से सफाई मांग सकता है. अक्सर चुनावों के समय पर हमने कई वीडियो की सामने आते देखा है, पुलिस अभी इस मामले की जांच की कर रही है और इसका खुलासा होना अभी बाकि है.

ये भी पढ़ें- Gujarat Elections: रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा के खिलाफ EC में शिकायत, ननद नयनाबा ने भी लगाएं आरोप, जानें पूरा मामला

बता दें गुजरात में विधानसभा चुनावों के चलते पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है. जिसके चलते गुजरात में शराब, ड्रग्स या मादक पदार्थों की तस्करी नहीं की जा सकती है. इन चीजों की तस्करी के जरिए चुनावों को प्रभावित किया जा सकता है. इसके लिए कई जगहों पर पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस टीम नजर रख रही हैं

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

16 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

17 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

29 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago