यूटिलिटी

क्या मंदी की चपेट में आ रहा विश्व? 10000 कर्मचारियों को निकालेगी Google की पेरेंट कंपनी ALPHABET

दुनिया में आर्थिक मंदी का असर अब टेक कंपनियों पर दिखने लगा है. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के कर्मचारियों पर सकंट के बादल छा गए है. गूगल ने अपने 10000 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान कर दिया है. गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने स्टाफ की छुट्टी करने के लिए कमजोर प्रदर्शन का बहाना बनाया है. अल्फाबेट इंक अपने स्टाफ की संख्या 6 फीसदी तक कम करने की सोच रही है. दुनिया की कई टेक कपंनिया जैसे अमेजन, ट्विटर, फ्लिपकार्ट, फेसबुक, विप्रो, सिस्को के बाद अब गूगल ने छटनी का फैसला लिया है.

अल्फाबेट इंक के 10000 स्टाफ की छुट्टी

एक्टिविस्ट हेज फंड ने बाजार में कारोबार की विपरीत परिस्थितियों और खर्च घटाने की लागत के कारण ही गूगल पर स्टाफ की छंटनी करने का दबाव बनाया है. इस फैसले से अल्फाबेट इंक के 10000 स्टाफ की छुट्टी होने जा रही है जिन्हें सालाना अप्रैजल में लो परफॉर्मेंस रेटिंग दी गई है.

ये भी पढ़ें– ब्रिटिश मछुआरे के हाथ लगी 30 किलो की Goldfish, क्या बन पाएगा World record?

गूगल ने नया परफॉर्मेंस प्लान लागू किया

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल न्यू रैंकिंग एंड परफॉरमेंस इंप्रूवमेंट प्लान के हिसाब से 10000 स्टाफ की छंटनी होने जा रही है. बता दें कि गूगल ने नया परफॉर्मेंस प्लान लागू किया है. इससे उसके मैनेजर को अगले साल की शुरुआत में हजारों उन स्टाफ को चुनने में मदद मिल जाएगी जिनका कामकाजी प्रदर्शन कमजोर साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें– Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी का बड़ा संदेश- 4G और 5G के युग में माताजी और पिताजी से बड़ा कोई ‘जी’ नहीं

बोनस और स्टॉक ग्रांट देने के चलन पर भी रोक

गूगल के मैनेजर इस टूल का यूज कर के बोनस और स्टॉक ग्रांट देने के चलन पर भी रोक लगा सकते हैं. नए सिस्टम में गूगल के मैनेजर को बताया गया है कि वह स्टाफ की कुल संख्या के छह फीसदी को कामकाजी प्रदर्शन के आधार पर कमजोर रेटिंग दे सकते है. गूगल के कामकाज पर पिछले कुछ समय में आर्थिक मंदी के कारण से काफी असर देखने को मिला है और इस वजह से गूगल अपना खर्च घटाने के लिए 10,000 स्टाफ को निकालने का प्लान कर रही है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

44 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

47 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

57 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

60 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

2 hours ago