बड़े पर्दे पर पहले दिन कैसा रहा रणबीर-आलिया के ‘ब्रह्मास्त्र’ का रिस्पॉन्स?

मुंबई-रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। क्या ये फिल्म वॉलीवुड और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी,इसे लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।हालांकि दर्शकों का एक वर्ग इस फिल्म को फ्लॉप बता रहा है. तरन आदर्श जैसे फिल्म क्रिटिक कह रहे हैं कि फिल्म ने निराश किया.ज्यादातर सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में कुर्सियां खाली पड़ीं थी.

ब्रह्मास्त्र को लेकर सोशल मीडिया पर निगेटिव ट्रेंड चले

सोशल मीडिया पर लोगों का एक तबका इस फिल्म के हाथ धोकर पीछे पड़ा था.फिल्म को लेकर बायकॉट का ट्रेंड चलाया जा रहा था.बताया ये जा रहा है कि ट्रेंड के बीच आलिया-रणबीर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर नेट 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यदि हम अलग-अलग भाषा में हुए कारोबार की बात करें तो अयान मुखर्जी की फिल्म ने हिंदी में 32.50 करोड़ और तेलुगू में 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

कोबरा

चियान विक्रम की फिल्म ‘कोबरा’ दूसरे हफ्ते के अंत तक आते-आते ढेर हो गई। ओपनिंग डे पर 17 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह फिल्म दो हफ्तों में मात्र 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। यदि हम दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अनुमानित 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। यही कारण है कि इस फिल्म को ‘फ्लॉप’ करार दिया गया है।

सीता रामम

मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और दुलकर सलमान की फिल्म सीता रामम ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 82.82 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यह फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। बता दें कि मृणाल ठाकुर की फिल्म 9 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।

कार्तिकेय 2

निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरन अभिनीत कार्तिकेय 2 ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म हिंदी बेल्ट के दर्शकों को इतनी पसंद आएगी। फिल्म की इसी सफलता को देखते हुए निखिल ने फिल्म को मलयालम भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म कार्तिकेय 2, 23 सितंबर को केरल के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

27 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago