BJP विधायक ने उड़ाया हिंदू मान्यताओं का मजाक
बिहार के भागलपुर के पीरपैंती से BJP विधायक ललन पासवान की जुबान फिसल गयी. बीजेपी विधायक होते हुए उन्होंने एक ऐसा विवादित बयान दे डाला जिससे कि उनके वोटर नाराज हो सकते हैं.ललन पासवान ने कहा कि मुसलमान देवी सरस्वती की पूजा नहीं करते तो क्या वे अनपढ़ होते हैं.पासवान यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी कहा कि लक्ष्मी धन की देवी होती है, लेकिन मुसलमान नहीं मानते तो क्या मुसलमान भाई करोड़पति-अरबपति नहीं होते हैं.
ललन पासवान ने कहा कि सारी चीजें लोगों को की आस्था और विश्वास पर कायम हैं . अगर आप मानते हैं तो ठीक है नहीं मानते हैं तो कोई बात नहीं है. आगे उन्होंने कहा कि मानो तो देव हैें, नहीं तो पत्थर. उन्होंने मृत्यु भोज को समाज की कुरीति कहकर बहिष्कार करने की गुजारिश की है. कहा कि यह समाज के लिए कुरीति है. हिंदुत्व एवं धार्मिक मान्यताओं पर राजनीति करने वाली BJP के विधायक ने खुलकर धार्मिक मान्यताओं का विरोध किया है.
विधायक ललन पासवान ने कहा कि वैज्ञानिक सोच से ही समाज बदलेगा. जब तक मान रहे हैं तब तक ये आत्मा और परमात्मा का चक्कर है. अगर मानना छोड़ देंगे तो बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी. लोग जब अपनी मान्यता के बजाय तर्क शक्ति से काम लेंगे तभी समाज का विकास होगा. जब सोच वैज्ञानिक होगी तभी वो खुद को बदलेंगे. साथ ही उन्होंने देवी-देवता के पूजन पर भी सवाल खड़े किए है.
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…