नवीनतम

BHU में बीफ पर पूछे गए सवाल पर भारी बवाल, भड़के छात्रों ने बोला- ऐसे प्रश्न के पीछे मानसिकता क्या है?

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू (BHU) इन दिनों अलग-अलग विवादों के कारण चर्चा में है. पीजी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद संकाय के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. फीस वृद्धि के खिलाफ भी छात्रों ने आंदोलन छेड़ रखा है,वहीं इसी बीच BHU में परीक्षा में छात्रों से बीफ से जुड़ा सवाल पूछे जाने के बाद कैंपस का माहौल गरमा गया है.  परीक्षा पेपर में छात्रों से पूछा गया कि बीफ क्या है? बीफ का वर्गीकरण करें? इसे बनाने की विधि क्या है? इस पर आपत्ति जताते हुए छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर गोमांस पर पढ़ाई कराए जाने का आरोप लगाया है.

एक्शन नहीं लिया तो करेंगे आंदोलन

बुधवार दोपहर केंद्रीय कार्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे छात्रों ने उनकी अनुपस्थिति में कुलसचिव से मिलकर ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने बताया कि बी-वॉक (बैचलर ऑफ वोकेशनल) के दूसरे सेमेस्टर के प्रश्न पत्र के प्रश्न में बीफ क्या है, इसका वर्गीकरण करने, बनाने की विधि पर सवाल पूछा जाना गलत है. महामना पंडित मदन मोहन मालवीय सदैव गोहत्या के खिलाफ रहे.

उन्होंने गोवंश के संरक्षण के लिए कार्य किया. इसके बाद भी इस तरह का सवाल पूछा जाना महामना के सपनों को साकार करने की जगह अन्याय है. ऐसे में कोर्स कोऑर्डिनेटर, पेपर बनाने वाले शिक्षक सहित अन्य जिम्मेदारों को बर्खास्त करने के साथ-साथ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.छात्रों ने चेतावनी दी कि जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

UPTET 2026: कोर्ट के डंडे से बदला परीक्षा का गणित, स्कोरकार्ड में फिर होगी नंबरों की हेरफेर

UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…

13 minutes ago

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

32 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

55 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

1 hour ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago