नवीनतम

IND vs SA: चोटिल दीपक चाहर की जगह इस युवा खिलाड़ी को किया गया टीम में शामिल

रांची: भारतीय सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के साथ चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला लखनऊ के स्टेडियम में गंवा कर पीछे चल रही है. अब उसे सीरीज में बने रहने के लिए रांची में होने वाला दूसरा मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा.  दूसरे एकदिवसीय मैच से पहले भारत ने टीम में एक चेंज किया है. तेज गेंदबाज दीपक चाहर की जगह स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल कर लिया गया है.

दीपक चाहर के टखने में चोट आई है जिसकी वजह से वो अफ्रीका के साथ चल रही सीरीज से बाहर हो गए है. चोटिल चाहर  की जगह टीम में  वॉशिंगटन सुंदर को बुलाया गया है.  इस बात की जानकारी  भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने  ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है. वॉशिंगटन सुंदर ने 8 महीने बाद टीम में वापसी की है. सुंदर ने इसी साल फरवरी में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अब तक चार टेस्ट, चार वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी 2 वनडे मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते है, वॉशिंगटन सुंदर एक युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

एनसीए जाएंगे चोटिल दीपक चाहर

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर के बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में जाएंगे. जहां मेडिकल टीम उनके चोटिल टखने का ट्रीटमेंट करेगी. डॉक्टर्स दीपक के चोट की जांच करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर बता पाएंगे कि वो क्रिकेट के मैदान मे कब तक वापसी करेंगें.

अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वायड

शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शारदुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

1 minute ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

27 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

35 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

36 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

58 minutes ago