नवीनतम

झूलन गोस्वामी के विदाई मैच में नम हुई भारतीय खिलाड़ियों की आंखे

भारतीय क्रिकेट टीम की अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंटरनेशनल मैच से संन्यास ले लिया है. इंग्लैड के खिलाफ आज क्रिकेट के मक्का लॉर्डस के मैदान पर वो अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलने उतरी हैं. यह पल झूलन गोस्वामी और पूरी भारतीय टीम के लिए बेहद भावुक पल है. झूलन के विदाई मैच में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बहुत इमोशनल नजर आई. वो झूलन को गले लगाकार खूब रोई.

इंग्लैड के खिलाफ भारतीय टीम पहले ही 2-0 से वनडे सीरीज में बढ़त बना चुकी है. अंतिम मैच में टीम इंडिया झूलन गोस्वामी को जीत के साथ फेयरवेल देना चाहेगी. झूलन के आखिरी मुकाबले से पहले बीसीसीआई और भारतीय टीम की तरफ से उन्हे शानदार क्रिकेटिंग करियर के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इस दौरान टीम के सभी खिलाड़ी काफी भावुक नजर आएं. सभी साथी प्लेयरों ने तालियों के साथ मैदान पर झूलन गोस्वामी का स्वागत किया.

इंग्लैड के खिलाफ करियर की शुरुआत और अंत भी

अपने करियर के आखिरी मुकाबले से पहले भारत की दिग्गज अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने ‘बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ, समेत अपने कोच और परिवार को धन्यवाद दिया. इस दौरान उन्होने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खास पल है. मैंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ करियर की शुरुआत की और इंग्लैंड के खिलाफ ही खत्म कर रही हूं. सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि हम सीरीज में 2-0 से आगे चल रहे हैं. उन्होने कहा कि क्रिकेट करियर के मेरे हर एक लम्हे के साथ काफी इमोशन्स जुड़ा हुआ है.

 

शानदार रहा 20 साल का क्रिकेट करियर

भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी आज इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगी. क्रिकेट के मक्का लॉर्डस पर गोस्वामी आज आखिरी बार ब्लू जर्सी पहनकर मैदान में उतरी है. झूलन का करियर 20 साल लंबा और बेहद शानदार रहा. इस दौरान उन्होने क्रिकेट के सभी फार्मेट वनेड मैच 204, टेस्ट-12, और टी-20 के 68 मैचों को मिलाकर कुल 284 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होने कुल 353 विकेट अपने नाम किए. भारतीय टीम की तरफ से पूर्व कप्तान मिताली राज 232 मैचों के बाद सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले झूलन गोस्वामी 204 वनडे मैच खेले.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

13 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

13 minutes ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

18 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड के बीच FTA लागू, भारतीय कारोबार और किसानों के लिए खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…

26 minutes ago

राहुल गांधी और नेहा बोरा की तस्वीर वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…

30 minutes ago