नवीनतम

Instagram से परेशान यूजर्स ने  ट्वीटर पर चलाया  #instagramdown ट्रेंड तब ठीक हुआ नेटवर्क

कई घंटो की दिक्कत के बाद अब इंस्टाग्राम सही काम करने लगा है. Instagram की स्लो सर्विस से  परेशान यूजर्स ने  ट्वीटर पर   #instagramdown ट्रेंड चलाया तब जाकर  इसका नेटवर्क सही हुआ.  वीडियो-शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने कहा है कि यह अब ऑनलाइन वापस आ गया है. इंस्टाग्राम ने एक ट्वीट में कहा, “और हम वापस आ गए हैं! हमने आज की समस्या का समाधान कर दिया है और किसी भी असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं.”

सोशल मीडिया ऐप्स अब लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. हम पर्सनली और प्रोफशनली दोनों तरीको से इसके आदी हो चुके हैं. यह ऐप्स हमारे डे टू डे एक्टिवटी में काफी अहम रोल प्ले कर रहे हैं. जिसके कारण अब हम इन पर पूरी तरह से निर्भर हो चुके हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया कंपनी मेंटा के सबसे बड़े प्लेटफार्मों में से एक इंस्टाग्राम ऐप्स की स्लो सर्विस से लोग परेशान नजर आ रहे हैं. इसके यूजर्स को वीडियो देखने और चैट पर मैसेज भेजने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Instagram के 34,000 यूजर्स ने की थी शिकायत

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेटेक्टर डॉट कॉम के मुताबिक, गुरुवार की देर रात करीब 34,000 इंस्टाग्राम यूजर्स ने इसके स्लो होने की शिकायत की थी. इससे जुड़ा सबसे पहला मामला मंगलवार को सामने आया जब यूजर्स को संदेश भेजने और वीडियोज देखने में समस्या आ रही थी. उनकी शिकायत है कि यह बहुत स्लो वर्क कर रहा हैं. वहीं बुधवार को भी यूजर्स Instagram को ठीक से यूज नहीं कर पा रहे थे.  कई यूजर्स को मैसेज भेजते समय समस्या आ रही थी.

यूजर्स ने चलाया #instagramdown ट्रेंड यह पहली बार नही हैं जब Instagram को इस तरह के आउटेज का सामना करना पड़ रहा है. इसी साल 23 जून को भी यूजर्स ने इसकी स्लो सर्विस की शिकायत की थी. स्लो डाउन के कारण यूजर्स ऐप  इन बिल्ड स्टोरी के फीचर्स को नहीं देख पा रहे. इस समस्या की शिकायत को लेकर यूजर्स ट्विटर पर #instagramdown ट्रेडिंग के पोस्ट कर रहे थे. कुछ यूजर्स ने अपने  स्मार्टफ़ोन पर ऐप्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे.  कुछ ने कहा कि उनके फ़ीड ताज़ा नहीं थे; कुछ तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में लॉग इन भी नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान इंस्टाग्राम यूजर्स को ऐप का कैमरा एक्सेस करने में भी दिक्कतें भी आईं थी.

 

–भारत एक्सप्रेस    

 

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

24 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

2 hours ago

गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…

3 hours ago