Israel Palestine War: फिलिस्तीन के कट्टरपंथी संगठन हमास ने शनिवार को अचानक इजरायल पर 5000 से ज्यादा रॉकेट से हमला बोल दिया. इजरायल में मची तबाही से इजरायली सरकार भड़क गई है. नतीजा ये इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमेन नेतन्याहू ने युद्ध से ऐलान कर दिया है. उन्होने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे इजरायल पर हुए इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी. दूसरी ओऱ इजरायली सेना फिलिस्तीन में हमास के ठिकानों पर तेजी से हमला बोलकर फिलिस्तीन को तबाह कर रही है. इस बीच फ्रांसिसी दार्शनिक नास्त्रेदमस की एक भविष्यवाणी को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें उन्होंने इजरायल को लेकर बड़ी बातें कही थीं.
इजराइल और हमास के बीच हो रहे इस युद्ध की बात करें तो इसका जिक्र अपनी पुस्तक लेस प्रोफेटीज़ में नास्त्रेदमस ने किया था. इजरायल द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद फ्रांसीसी दार्शनिक नास्त्रेदमस की एक डरावनी भविष्यवाणी शायद सच हो गई है. मिशेल डी नास्त्रेदमस ने कहा था कि इस साल (2023 में) एक ‘बड़ा युद्ध’ होगा और अब कुछ वैसा ही होता दिख रहा है.
यह भी पढ़ें- Israel War: हमास के हमले के बाद इजराइल का काउंटर अटैक, 400 लड़ाके मारे, सैकड़ों इजराइलियों की भी मौत, 10 पॉइंट्स
बता दें कि नास्त्रेदमस वही हैं जिन्होंने जर्मनी में एडोल्फ हिटलर के उदय से लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को गोली मारे जाने तक और 2022 में जीवनयापन के संकट तक पिछले 100 वर्षों की कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो सही साबित हुई हैं. गौरतलब है कि 450 साल पहले अपनी किताब में नास्त्रेदमस ने 2023 का जिक्र करते हुए लिखा था,’सात महीने का बड़ा युद्ध होगा, जिसमें अपने बुरे कामों से लोग मरेंगे और रूएन,एवरेक्स राजा के अधीन नहीं होंगे.
बता दें कि इस युद्ध में अब तक 70 के आसपास इज़रायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों को कथित तौर पर बंदी बना लिया गया है, जिनमें से कई लोगों की हमास ने बेरहमी से हत्या कर दी है. वहीं तमाम लोग ऐसे भी हैं जो इस संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दूसरी ओर इजरायल की सेना हमास पर जबरदस्त हमला बोल रही है.
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है. हम युद्ध के लिए तैयार हैं और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. बता दें कि हमास आतंकियों के इस हमले को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. बता दें कि भारतीय दूतावास ने भारतीयों को स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…