Virat And Marsh (Source- Social Media)
World Cup 2023 IND vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. चेन्नई में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 199 रन पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच के शुरुआत में मार्श ने कोहली का कैच छोड़ दिया था, जो कंगारू टीम को भारी पड़ गया.
ऑस्ट्रेलिया की ओर से दिए गए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. तीन ओवर के भीतर पांच रन के स्कोर पर तीन बल्लेबाज आउट हो गए. ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन, कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गये. शुरुआत खराब होने के बाद मैदान पर आए केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत दिला दी.
जिस समय टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 20 रन था, उसी समय विराट कोहली को एक जीवनदान मिला. 12 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे विराट कोहली का कैच मिचेल मार्श ने छोड़ दिया, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारी पड़ गया. जीवनदान मिलने के बाद कोहली ने 85 रन की पारी खेली और टीम को जीत के दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया.
ये भी पढ़ें- World Cup 2023 IND vs AUS: भारत ने 6 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, केएल राहुल ने 97 और विराट ने खेली 85 रन की पारी
विराट कोहली के अलावा केएल राहुल का बल्ला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर गरजा. उन्होंने 110 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली. कोहली के आउट होने के बाद मैदान पर आए जसप्रीत बुमराह ने भी 20 रनों का योगदान दिया और मैच को भारत की झोली में डाल दिया.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम 49.3 ओवर में ऑल आउट हो गई. टीम की ओर से स्टीव स्मिथ ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 41 रन और तेज गेंदबाज ने 28 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलियाई टीम के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. भारतीय गेंदबाजों ने पूरे दमखम से मैच में पकड़ बनाए रखा और 49.3 ओवर में पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया.
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…