नवीनतम

जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त

ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे क्षेत्रों में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण और कब्जों पर अब यमुना प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है. शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने गोपालगढ़ और मेहंदीपुर गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया. इस कार्रवाई में लगभग 4 लाख वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परियोजना के पास लंबे समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण किए जा रहे थे. बार-बार नोटिस देने और चेतावनी देने के बावजूद जब अतिक्रमणकारियों ने जमीन खाली नहीं की, तो प्राधिकरण ने पुलिस बल की मदद से कार्रवाई की.

इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति से निपटा जा सके. यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट परियोजना और उससे जुड़ी अन्य विकास योजनाओं के लिए यह जमीन अत्यंत महत्वपूर्ण है. यदि समय रहते अवैध कब्जों को नहीं हटाया जाता, तो भविष्य में अधिग्रहण और विकास कार्यों में बड़ी बाधा उत्पन्न हो सकती थी. यही कारण है कि प्राधिकरण ने कठोर कदम उठाते हुए कब्जों को ध्वस्त किया.

जमीन की बढ़ती कीमतों का गलत फायदा

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई महीनों से एयरपोर्ट क्षेत्र में जमीनों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जे कर अपनी हिस्सेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, आज की कार्रवाई के बाद यह साफ संदेश गया है कि किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. गौरतलब है कि जेवर एयरपोर्ट परियोजना एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक बनने जा रही है. इसके पूरा होने के बाद पूरे क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी. ऐसे में प्राधिकरण लगातार जमीन की सुरक्षा और अवैध कब्जों को हटाने पर जोर दे रहा है.

ये भी पढ़े: यूपी में 9 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, गहने सहित जमीन के कागज भी लेकर भागी, पति ने सुनाई आपबीती

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

7 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

56 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

1 hour ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 hour ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago