नवीनतम

Joyland: पाकिस्तान की पहली ऑस्कर एंट्री ‘जॉयलैंड’ से हटा बैन, जानें कब रिलीज हो सकती है फिल्म

Joyland : पाकिस्तान में अधिकारियों ने फिल्म निर्माता सईम सादिक की फिल्म ‘जॉयलैंड’ पर लगा बैन हटा लिया है. जिसके बाद ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो सकती है.

जिसके बाद ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो सकती है. बता दें ‘जॉयलैंड’ के डारेक्टर सईम सादिक हैं, हाल में 4 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था लेकिन रिलीज होने से पहले ही फिल्म को पाकिस्तान ने बैन कर दिया गया था. सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि इसमें ‘काफी आपत्तिजनक कंटेंट’ हैं.

बुधवार को एक्सप्रेस ट्रिब्यून के लिए लिखने वाले पत्रकार राफे महमूद ने ट्वीट किया, “सेंसर बोर्ड द्वारा पूर्ण बोर्ड समीक्षा के बाद, जॉयलैंड को पूरे पाकिस्तान में मामूली कटौती के साथ रिलीज करने की अनुमति दी गई है. डिस्ट्रीब्यूटर्स 18 नवंबर को रिलीज़ की उम्मीद कर रहे  हैं जैसा कि शुरू में योजना बनाई गई थी.

पूरी टीम और प्रमोशन करने वाले सभी लोगों को बधाई.” उन्होंने यह भी मेंशन किया कि फिल्म को कभी भी ऑफिशियस तौर पर प्रतिबंधित नहीं किया गया था, हालांकि, अब फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर चीजों को आगे बढ़ाने के लिए एनओसी सर्टिफिकेट का इंतजार कर रहे हैं.

बॉलीवुड फिल्म ‘ऊंचाई’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. जिसकी वजह से हर दिन ऊंचाई (Uunchai) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तेजी से आगे बढ़ रहा है. मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. बीते 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ऊंचाई अपने लाजवाब प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित कर रही है.

रिलीज के छठवें दिन भी इस फिल्म को थिएटर में काफी दर्शक मिले हैं. इस बीच गौर करें ऊंचाई के 6वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह ठीक-ठाक रहा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की ऊंचाई ने बीते बुधवार को 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया है.

जिसकी वजह से फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15-16 करोड़ के बीच पहुंच गया है. अगर इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाई करती रही तो बहुत जल्द ऊंचाई 20 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. कम बजट में बनी इस फिल्म की प्रशंसा हर तरफ की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

7 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

38 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago