नवीनतम

KBC: सपना हुआ पूरा, चार साल की कोशिश के बाद बिग बी के सामने हॉट सीट पर पहुंची प्रियंका

KBC:  पिछले 22 सालों से TV पर टेलिकास्ट हो रहे रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’का क्विज बेस्ड एडिशन  सबसे पसंदीदा टीवी शोज में से एक है. केबीसी के मंच पर हर साल  ऐसे कई कंटेस्टेंट आते हैं, जो अपने ज्ञान और कौशल से होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी हैरान कर देते हैं. वहीं कुछ कंटेस्टेंट अपनी मजेदार बातों से बिग बी को इंप्रेस कर देते हैं.KBC 14 में आने वाली नई कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने बिग बी के भी होश उड़ा दिए.

चूरू की बेटी प्रियंका महर्षि ने केबीसी में हॉट शीट पर पहुंची है. प्रियंका ने महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर उनके सवालों के जवाब दिए.

फिलहाल जयपुर में निजी कंपनी में जॉब कर रही प्रियंका ने बताया कि वह बचपन से ही सपना देखती थी कि मेरी वजह से मेरे माता- पिता गर्व करें.  उन्होंने बताया कि मैं 5 में पढ़ती थी तब केबीसी शुरू हुआ था.

उस समय से ही केबीसी में जाने का सपना था. पिछले 4साल से लगातार रजिस्ट्रेशन का प्रयास कर रही थीं. कुछ महीने पहले पति रोहित शर्मा ने केबीसी के लिए मेरा रजिस्ट्रेशन किया. उसके बाद 1-1घंटे के वीडियो कॉल और ऑन कॉल के जरिए इंटरव्यू हुए.

उनमें सफलता के बाद फास्टर फिंगर के लिए नंबर आया. फास्टर फिंगर पास करने के बाद केबीसी के लिए चयन हो गया. प्रियंका ने बताया कि केबीसी के एपीसोड की रिकॉर्डिंग हो चुकी है. अब इसका प्रसारण 15 नवंबर को होगा.

अमिताभ बच्चन जैसे महानायक को सामने शीट पर बैठा देखकर एकबारगी नर्वस हो गई. उसके बाद उनकी बातों से आत्मविश्वास बढ़ता गया. एपीसोड की रिकार्डिंग के लिए मैं, पति रोहित, पिता रमेश शर्मा और बहन के साथ मुंबई गई थीं. पिता पहली बार प्लेन में बैठे. केबीसी के लिए चयन हुआ तो ऑफिस में ड्यूटी के बाद रात को 2-2 घंटे तक उसकी तैयारी की. बहुत सारी किताबें पढ़ीं. सामान्य ज्ञान सहित अन्य जानकारी जुटाई.

खेल और वेद-पुराण की जानकारी कम होने के चलते इस पर विशेष फोकस किया. धार्मिक किताबें भी पढ़ी. इस मुकाम तक पहुंचने में पति, माता-पिता के साथ ही दादा जीवणराम महर्षि का पूरा सहयोग रहा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

9 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

20 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

24 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

56 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago