दुनिया

G-20 Summit 2022: बाली रवाना हुए पीएम मोदी, जी-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

G-20 Summit 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इंडोनेशिया के बाली (Bali) में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार को नई दिल्ली से रवाना हो गए. जी-20 सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब रूस को लेकर दुनिया के कई देशों में नाराजगी देखी जा रही है. ये नाराजगी इतनी बड़ी है कि वैश्विक नेता अपने साथ फोटो फ्रेम में रूस के नेताओं को देखना तक नहीं चाहते हैं. यूक्रेन-रूस वॉर के मद्देनजर कई नेताओं के आपत्ति के बाद ग्रुप फोटो कैंसिल कर दिया गया है.

पुतिन सरकार पर ऋषि सुनक नाराज

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे इस सम्मेलन में पुतिन की सरकार को जिम्मेदार ठहराने जा रहे हैं. ऋषि ने कहा है कि पुतिन के युद्ध ने दुनिया भर में तबाही मचाई है, जिंदगियां नष्ट कर दी हैं और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को उथल-पुथल में डाल दिया है. सुनक ने कहा कि ये जी-20 शिखर सम्मेलन हमेशा की तरह औपचारिक नहीं होगा.

क्या बोलें पीएम मोदी ?

पीएम मोदी ने बाली रवाना होने से पहले कहा कि जी-20 सम्मेलन में वैश्विक चिंता के मुद्दों, जैसे वैश्विक विकास, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण और डिजिटल परिवर्तन को पुनजर्वीत करने के लिए नेताओं के साथ व्यापक चर्चा करुंगा.

कौन-कौन होगा शामिल?

जी-20 सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल हो रहे हैं. हालांकि, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पहले ही इस सम्मेलन में शामिल होने से मना कर चुके हैं. यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद पुतिन ने कई मौकों पर ऐसे कदम उठाए हैं.

क्या है जी-20?

जी-20 एक यूरोपियन यूनियन का ग्रुप है, जिसमें दुनिया के 19 देश शामिल हैं. इनमें फ्रांस,  इंडोनेशिया, इटली, कोरिया, जर्मनी, इंडिया, मेक्सिको, ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, रुस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, तुर्की, युनाइटेड किंगडम (UK), जापान, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं. हर साल इन देशों का एक सम्मेलन या फिर समिट होती है, जिसमें अलग-अलग देशों को टॉप लीडर्स जैसे प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री आदि शामिल होते हैं. अगले साल जी-20 का आयोजन भारत में होना है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

9 minutes ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

13 minutes ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

22 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

39 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

42 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

49 minutes ago