नवीनतम

Mainpuri Bypolls: शिवपाल के सवाल पर कतराए, जानिए फिर क्या बोले रामगोपाल यादव

मैनपुरी उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सपा की ओर से चुनाव लड़ रही है. वहीं बीजेपी की ओर से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया हैं. इस उपचुनाव के बीच सबसे ज्यादा शिवपाल सिंह यादव की चर्चा हो रही है. समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने प्रसपा प्रमुख पर हुए सवालों पर जवाब दिया है.  सपा महासचिव ने पहले मोबाइल देखते हुए कहा कि शिवपाल से बात हुई है.

नेताजी बहुत बड़े शख्सियत थे

राम गोपाल ने मोबाइल देखते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने उनसे बात की थी. उनसे पूछा था कि मैनपुरी से किसे चुनाव लड़ाया जाए. जहां तक मेरी जानकारी है वो सही जानकारी है. नेताजी बहुत बड़े शख्सियत थे. इस लिए पिछले चुनाव में अक्षय यादव को फिरोजाबाद से खड़ा किया गया था. यहां जो लोग चुनाव देख रहे थे, वो लोग नेताजी को छोड़ गए और उधर शिवपाल यादव उसे हराने पर लगे हुए थे.

जनता कभी माफ नहीं करने वाली

सपा महासचिव ने कहा कि “नेताजी कई लाख वोट से चुनाव जीतते थे. जिनपर जिम्मेदारी थी, उन्होंने नेताजी को छोड़ दिया. इस वजह से नेताजी के जीत का अंतर कम हुआ. लोगों ने बाद में अहसास किया था कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करने वाली हैं. उन्हें अक्षय यादव को हराने के लिए बीजेपी ने ही खड़ा किया था.”

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में अक्षय यादव को फिरोजाबाद से चुनाव में खड़ा किया गया था. इस चुनाव में अक्षय को करीब 28 हजार वोट से शिकस्त मिली थी. जबकि शिवपाल सिंह यादव को करीब 91 हजार वोट ही  मिले थे. इस सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन ने जीत हासिल की थी. आपको बता दें कि मैनपुरी उपचुनाव में सूत्रों की मानें तो शिवपाल यादव परिवार का साथ देने के लिए तैयार हो गए हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के बाद पहला मौका होगा जब शिवपाल यादव सपा के लिए प्रचार करने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago