खेल

IPL 2023: SRH ने केन विलियमसन को बोला बाय, भावुक हुए कीवी कप्तान, बोले- 8 साल का सफर शानदार रहा

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का आईपीएल में अपनी टीम सनराईजेस हैदराबाद से साथ छुट गया है. SRH ने केन विलियमसन को टीम से रिलीज कर दिया है. केन अब  IPL  में ऑरेंज और ब्लैक जर्सी में खेलते हुए नजर नही आएंगे.अपनी 8 साल पुरानी टीम से जाने पर केन विलियमसन काफी भावुक नजर आएं.

आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां अब शुरु हो चुकी है. क्रिकेट के इस महाकुंभ में अब सिर्फ 4 महीनें ही बचे हुए है. जिसके लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होना है. आईपीएल की सभी फ्रेंचाईजी टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करना था. हैदराबाद ने भी अपने रिटेन प्लयेरों के नाम की लिस्ट आईपीएल प्रबंधक को सौंप दी है. इस लिस्ट में SRH ने टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी केन विलियमसन का नाम शामिल करके सबको चौंका दिया है. हैदराबाद की टीम ने 2023  आईपीएल के लिए कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है.

भावुक हुए कीवी कप्तान

केन विलियमसन पिछले 8 सालों से आईपीएल में सनराईजेस हैदराबाद टीम का हिस्सा थे. इस दौरान उन्होंने टीम के लिए कई बार कप्तानी की और बल्ले से कई मैच भी जीताएं. इतने लंबे समय तक हैदराबाद टीम के साथ जुड़े रहने की वजह से केन को अपनी टीम से बहुत लगाव हो गया. टीम से अलग होने पर कीवी कप्तान केन विलियमसन काफी भावुक नजर आएं.

उन्होंने टीम से अलग होने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश लिखा, केन विलियमसन ने कहा कि फ्रेंचाइज़, टीम के साथी, स्टाफ और सबसे स्पेशल ऑरेन्ज आर्मी का बहुत शुक्रिया,  आपने इन 8 साल को यादगार बना दिया. केन विलियमसन ने कहा कि यह टीम और हैदराबाद शहर मेरे लिए हमेशा खास रहेगा.

SRH को फाइनल तक पहुंचाया

केन विलियमसन का ऑक्शन प्राइज  14 करोड़ रुपये था. इस बार हैदराबाद की टीम ने उन्हे  आईपीएल 2023 के लिए रिटेन नहीं किया. विलियमसन SRH के साथ 8 साल तक जुड़े रहे. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 76 मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम 2101 रन हैं. इन मैचों की पारियों में केन नेकरीब 126 के स्ट्राइक रेट और 36 की औसत रन बनाए.  केन ने  46 मैचों में SRH के लिए कप्तानी की थी और आईपीएल 2018 में टीम को फाइनल तक भी पहुंचाया था.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 minute ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago