Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दानापुर में बड़ा नाव हादसा, 10 लोगों के डूबकर मरने की आशंका

दानापुर में बड़ा नाव हादसा, 10 लोगों के डूबकर मरने की आशंका

दानापुर में बड़ा नाव हादसा, 10 लोगों के डूबकर मरने की आशंका

दानापुर(बिहार)- बिहार के दानापुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया,जहां यात्रियों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई. बताया जा रहा है यह हादसा 2 नाव के आपस में टकराने के कारण हुई. सूत्रों के मुताबिक नाव में 55 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोग अभी भी लापता हैं.

SDRF  कर रही हैं लापता लोगों की तलाश

दानापुर की गंगा नदी में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लगी हुई है। इस नाव में 55  यात्री सवार थे, जिसमें से ज्यादातर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. SDRF और गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।

नाव में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नाव में जरुरत से ज्यादा लोग सवार थे. नाव ओवर वेट होने की वजह से दूसरी नाव से जा टकराई औऱ यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि, इस नाव में पुरुष यात्रियों के साथ  महिलाएं और बच्चे भी सवार थे.। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है.

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital