Mann ki Baat today : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपने विचार रखेंगे. यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है, जब श्राद्ध पक्ष समाप्त होने वाला है और शक्ति पूजा का पर्व नवरात्रि (Navratri 2024) शुरू होने वाला है. यह उनका 114वां एपिसोड है.
‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के नेटवर्क, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज वेबसाइट और न्यूजवन एयर मोबाइल ऐप पर किया जाता है. लोग इसे पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं.
PM ने 2014 में पहली बार की ‘मन की बात’
खास बात यह है कि पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज दस साल पूरे हो गए हैं. यानी आज से दस साल पहले पीएम मोदी ने मन की बात का पहला एपिसोड जारी किया था और आज 114वां एपिसोड है. तब से अब तक इसके दस साल हो चुके हैं.
पीएमओ की ओर से 19 सितंबर की सुबह बताया गया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज चौथी बार इस रेडियो शो के जरिए अपनी बात रखेंगे. हर महीने के आखिरी रविवार को होने वाले ‘मन की बात’ शो का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था.
— भारत एक्सप्रेस
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…