नवीनतम

यूपी में भी हिंदी में होगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई, CM योगी का ऐलान

मध्य-प्रदेश के बाद अब उतर-प्रदेश की योगी सरकार  मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई मेें बदलाव की दिशा में नया कदम उठाने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी मीडियम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई को हिंदी में भी उपल्बध कराने का फैसला किया है.

इस बात की जानकारी सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी हैं. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि ‘ यूपी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कुछ किताबों का हिंदी में अनुवाद कर दिया गया है’. उन्होंने  यह भी बताया है, कि अगले साल इसके हिंदी माध्यम के दाखिले शुरु किए जाएंगे.

उतर-प्रदेेश की योगी सरकार में उप-मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे  ब्रजेश पाठक ने कहा कि, ‘प्रदेश सरकार यूपी में मेडिकल व इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में शुरू कर रही है. इसके लिए कुछ किताबों को हिंदी में प्रिंट करवा दिया गया है. और इसके लिए गठित कमेटी लगातार काम कर रही है’.

बता दें कुछ दिन पहले ही मध्य-प्रदेश में मुख्यंत्री शिवराज चौहान की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में हिंदी बैकगाउंड से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को हिंदी में शुरु किए जाने की पहल की है. जिसके बाद जल्द ही मध्य-प्रदेश में इसके कोर्सेस हिंदी में शुरु होने वाले हैं.

इसी की तर्ज पर उन स्टूडेंड्स को बढ़ावा देने के लिए जिनके अंदर अपार क्षमता और हुनर है लेकिन कहीं ना कहीं अंग्रेजी भाषा के चलते अपने मनपसंद कोर्सेस में एडमिशऩ नहीं करा पाते हैं, क्योंकि ज्यादतर प्रोफेशनल कोर्सेस अंग्रेजी भाषा में होते हैं. लेकिन अब यूपी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स जो हिंदी माध्यम से आते हैं वो हिंदी भाषा में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगें.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

22 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

39 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago