चहल से धनश्री ने डांस कर कहा, वर्ल्ड कप हमारा है घर लेकर आ
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के जीतने के लिए फैंस खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं. टीम में जोश और जज्बा भरने के लिए एक थीम सांग भी बनाया गया है जिसे टीम इंडिया के स्टार लेग ब्रेग बॉलर यजुवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. गाने के बोल हैं…’वर्ल्ड कप हमारा है घर लेकर आ’….
मिशन टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के लिए खिलाड़ी कम कस चुके हैं. भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में जीत के साथ की है. लीग मुकाबले में भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला जाएगा. मगर इसी बीच भारतीय टीम में जोश भरने के लिए टीम के सबसे चहीते और सोशल मीडिया पर हमेशा अपने फनी और चुटकीले अंदाज के लिए जाने वाले बेहतरीन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने वर्ल्ड कप थीम सांग शेयर किया है.
टीम इंडिया और फैंस में जोश भर देने वाले इस गाने के बोल हैं…. ‘बल्ला चला, छक्का लगा… ये कप हमारा है घर लेकर आ…’ ‘ चहल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और लाइक किया जा रहा है. फैन्स इस पर कमेंट्स करते हुए वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.
यजुवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो एक प्रोफेशनल डांसर हैं और क्रिकेट देखना भी काफी पसंद करती हैं. जब उनके पति यानि चहल ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप थीम सांग शेयर किया तो धनश्री भी जोश में आ गई और सांग पर डांस किया. धनश्री ने टीम इंडिया की ब्लू जर्सी पहनकर खूब वर्ल्ड कप हमारा है घर लेकर आ’ गाने पर नाचा और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…