दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा देर रात नूराबाद क्षेत्र में हाईवे पर हुआ. नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार डंपर और बोलेरो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. जिसके बाद 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को तुरंत मदद के अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान 1 शख्स ने दम तोड़ दिया. 3 हालत अभी गंभीर बनी हुई है.
हादसे में किस-किस की हुई मौत
रामपत 55 पुत्र मुरली
देवेंद्र 45 पुत्र निहाल सिंह
भारत 40 पुत्र केदार सिंह
केशव 42 पुत्र आसाराम सिंह
विद्याराम 43 पुत्र रघुवर सिंह सभी जाति गुर्जर
वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे 44 पर बोलेरो गाड़ी से कुछ लोग ग्वालियर से वापस लौटकर अपने गांव लौट से आ रहे थे. इस दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया. बता दें हादसा इतना दर्द था अनियंत्रित डंपर बोलेरो के एक साइड पर चढ़ा चला गया.
बोलेरो गाड़ी के उड़े परखच्चे
हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई वो काफी डराने वाली है. हादसे में बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. साथ ही डंपर का एक साइट हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…