नवीनतम

आजम खान की विधायकी रद्द, जबकि बीजेपी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता बरकरार- जयंत ने पूछे स्पीकर से सवाल

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की हेट स्पीच के मामलें में विधायकी अब जा चुकी है. नेता जी अब विधायक से पूर्व विधायक हो चुके हैं. लेकिन उनकी विधायकी जाने के बाद उनके समर्थन में कई  राजनीतिक पार्टी के नेता मैदान में उतर आए हैं.  राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक मामले में बीजेपी के नेता विक्रम सैनी की विधायकी ना जाने पर सवाल उठाए हैं.

2019 लोकसभा के दौरान एक रैली में आजम खान ने पीएम मोदी और जिले के डीएम का नाम लेते हुए भड़काऊ भाषण दिया था. जिसपर एमपी-एमएलए कोर्ट ने हाल ही में उन्हें 3 साल की सजा सुनाई और विधायकी से उन्हें हटाने का फरमान भी जारी किया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने उनकी विधायकी रद्द कर दी.

आजम खान की विधानसभा सदस्यता खत्म करने के विरोध में जयंत चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखा है. जयंत ने बीजेपी के MLA विक्रम सैनी को घेरते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को पत्र लिखकर पूछा है कि अभी तक विक्रम सैनी की सदस्यता क्यों नहीं रद्द की गई. 

उन्होंने कहा कि जब दो साल की सजा होने पर विधायकी खत्म होने का प्रावधान है, तो विधानसभा अध्यक्ष ने जितनी जल्दबाजी आजम खान की रामपुर विधानसभा की सीट खाली  करने में दिखाई, उतनी ही तत्परता मुजफ्फरनगर के खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता खत्म करने में क्यों नहीं दिखाई ?

दरअसल 2013 मुजफ्फनगर दंगों के मामले में बीजेपी के विधायक विक्रम सैनी को  एमपी-एमएलए कोर्ट ने 11 अक्टूबर 2022 को जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत दो साल की सजा सुनाई थी. जयंत का आरोप है कि इस मामले में उनकी अभी तक  विधायकी नहीं गई है. जयंत चौधरी ने कानून के न्याय के तौर-तरीकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि, मेरा सवाल यह है कि, सत्ताधारी दल और विपक्ष के विधायक के लिए कानून की व्याख्या अलग-अलग तरीके से की जा सकती है ? यह सवाल तब तक अस्तित्व में रहेगा, जब तक आप बीजेपी विधायक के मामले में ऐसी ही पहलकदमी नहीं लेते.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago