नवीनतम

न्यूजीलैंड में शुरू हुआ क्रिकेट का नया युग! भारत के खिलाफ सीरीज में हुई बोल्ट-गुप्टिल की छुट्टी

टी20 विश्व कप के बाद भारत अब न्यूलीलैंड दौरे के लिए तैयार है. नंवबर के तीसरे हफ्ते से दोनों टीमों के बीच वनडे और फिर टी20 मुकाबला शुरु होगा. न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए धुरंधर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की छुट्टी कर दी है.

ऑस्ट्रेलिया में भारत और न्यूजीलैंड का सफर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचकर खत्म हो गया था. जहां पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल में मात दी थी वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया इंग्लैंड के हाथों मुकाबला गंवा कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब दोनों ही टीमें हार की कड़वी यादों को छोड़कर भविष्य के मैचों पर फोकस करने में लग गई है. न्यूजलैंड में दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत 18 नवंबर को वेलिंगटन के मैदान पर टी20 मैच से होगी.

बोल्ट-गुप्टिल की टीम से छुट्टी

भारत के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने बड़े फेरबदल किए हैं. टीम मैनजमेंट ने टीम के 2 अनुभवी और धाकड़ खिलाडियों की टीम से छुट्टी कर दी है. कीवी टीम ने टीम के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को टीम से बाहर कर दिया है. उन्होंने हाल ही में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध से बाहर रहने का फ़ैसला किया था. बताया जा रहा है कि टीम के अनुभवी खिलाड़ी एडम मिल्न 2017 के बाद पहली बार टीम के लिए वनडे मुकाबला खेल सकते हैं.

वर्ल्ड कप में भी नहीं मिला था गुप्टिल को मौका

लंबे समय से न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम में शामिल किया था. बावजूद इसके उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. भारत के खिलाफ सीरीज से बाहर किए जाने के बाद अब कयास लगाया जा रहा है कि अगले साल भारत में होने वाले 50-50 विश्व कप के लिए मार्टिन गुप्टिल को न्यूजीलैंड की टीम में शामिल ना किया जाए.  बता दें 36 वर्षीय दाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज गप्टिल वनडे में न्यूज़ीलैंड के लिए तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 41.73 की औसत से 7346 रन बनाए हैं.

न्यूज़ीलैंड क्रिकेट की प्रेस रिलाज में कहा गया कि, “सीमित ओवरों के क्रिकेट में शीर्ष क्रम में फ़िन के उभरने और सफलता का मतलब है कि मार्टिन गप्टिल जैसे क्लास के खिलाड़ी को बाहर रहना पड़ रहा है – यह बस हाई परफ़ॉर्मेंस वाले खेल की प्रकृति है.” उन्होंने आगे कहा, “हम सभी ट्रेंट बोल्ट की विश्व स्तरीय क्षमता को भलीभांती जानते हैं, लेकिन इस समय, जैसे कि हम और अधिक वैश्विक आयोजनों की ओर बढ़ रहे हैं, हम दूसरों को अवसर और अनुभव देना चाहते हैं.”

भारत-न्यूजीलैंड मैच शेड्यूल

टी20 मुकाबले

18 नवंबर पहला टी20-वेलिंगटन
20 नवंबर दूसरा टी20-टौरंगा
22 नवंबर तीसरा टी20-नेपियर

वनडे मुकाबले

25 नवंबर पहला वनडे-ऑकलैंड
27 नवंबर दूसरा वनडे- हैमिल्टन
30 नवंबर तीसरा वनडे-क्राइस्टचर्च

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

7 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

44 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

51 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

53 minutes ago