केजरीवाल से मिले नीतीश,क्या गुल खिलाएगी दोनों की मुलाकात?
नई दिल्ली – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जनता दल-यूनाइटेड के नेता संजय झा भी मौजूद थे।बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर आरजेडी के साथ सरकार बनाने वाले नीतीश इस वक्त विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में निकले हैं.इससे पहले वह तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव से भी भेंट कर चुके हैं..नीतीश कुमार की इस कवायद को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले माहौल बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
नीतीश कुमार से बातचीत के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, मेरे घर आने के लिए नीतीश जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस सहित देश के कई गंभीर मुद्दों, इन लोगों ने खुलेआम विधायकों को खरीदना और जनता से चुनी गई सरकारों को गिराना, बीजेपी सरकारों के बढ़ते निरंकुश भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा की ।
नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। केजरीवाल से मिलने से पहले उन्होंने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से भी भेंट की थी।येचुरी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने दोहराया कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं और न ही इसकी इच्छा रखते हैं।
येचुरी ने कहा कि यह सकारात्मक संकेत है और देश में सकारात्मक राजनीतिक विकास है।नीतीश कुमार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और विपक्षी नेताओं से मिलकर बीजेपी से मुकाबला करने को कहा।
–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…
नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…