सुरेश रैना ने क्रिकेट को कहा अलविदा, धोनी के साथ रहा खास याराना
सुरेश रैना ने क्रिकेट को कहा अलविदा, धोनी के साथ रहा खास याराना
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. रैना ने इस बात की जानकारी मंगलवार को अपने ट्वीटर अकाउंट से दी है. रैना ने अपने इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा कि…. “अपने देश और प्रदेश यूपी का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए एक बड़े सम्मान की बात है. मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान करना चाहता हूं. मैं बीसीसीआई, यूपी क्रिकेट संघ, चेन्नई सुपर किंग्स और राजीव शुक्ला सर और मेरे सभी प्रशंसकों धन्यवाद करना चाहूँगा.“
रैना ने 2 साल पहले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रैना ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. लेकिन इंटरनेशनल मंच से संन्यास के बाद भी रैना अपनी होम टीम उत्तर-प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेते रहते थे. आईपीएल में भी वो अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे. हालांकि इस साल हुए आईपीएल में उन्हे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रिटेन नहीं किया था. आईपीएल के 15वें सीजन में उन्हें की किसी भी फ्रेंचाइजी टीम ने नहीं खरीदा था.
शानदार रहा रैना का क्रिकेट करियर
भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक सुरेश रैना (Suresh Raina) ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी. रैना ने 2005 में भारत, वेस्टइंडीज और मेजबान श्रीलंका की बीच खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई को इंटरनेशनल मंच पर डेब्यू किया था. इस सीरीज में उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला था. रैना ने लंबे समय तक भारतीय मिडिल आर्डर को मजबूती दी. यह वो दौर था जब भारतीय टीम में कई सारे युवा खिलाड़ी शामिल किए जा रहे थे. 15 साल के अपने लंबे इंटरनेशनल करियर में बाएं हाथ के इस खब्बू बल्लेबाज ने भारत को कई सारे मैचो में जीत दिलाई है. उन्होने 2011 के विश्वव कप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया था. पाकिस्तान के खिलाफ सेमिफाइनल मुकाबले में रैना ने टीम के स्कोर को सम्मानजनक 250 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. रैना बेहतरीन फिनिशर के साथ-साथ चालाक ऑफ स्पिन बॉलर और चुस्त फील्डर भी थे. उन्होंने कई अहम मुकाबलों में टीम इंडिया को हार के मुंह से निकाल कर जीत की दहलीज तक पहुंचाया.
इंटरनेशल करियर—
सुरेश रैना का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है. रैना के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो उन्होने टेस्ट, वनडे और टी-20 फॉर्मेट में कुल 322 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होने 32.87 की औसत से 92.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 7988 रन बनाए हैं. इसमें 7 बेहतरीन शतक औऱ 48 अर्धशतकीय शामिल हैं. बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 62 विकेट अपने नाम किए हैं. मैदान पर बल्लेबाजों को अपनी चुस्त फील्डिंग से परेशान करने वाले रैना ने 167 बल्लेबाजों के कैच पकड़े हैं.
आईपीएल करियर—
आईपीएल में भी सुरेश रैना ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को कई सारे मुकाबलों में जीत दिलाई. 2019 के IPL में उन्होने अपने 5 हजार रन पूरे किए थे. 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे. आईपीएल में उनके आंकड़ों की बात करें तो उन्होने 205 मैचों में 32.52 की औसत से 5528 रन बनाए. जिसमें एक शानदार शतक औऱ 39 अर्धशतक शामिल है.
धोनी के साथ रहा खास याराना—-
सुरेश रैना का धोनी के साथ बेहद खास याराना रहा. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी दोनों ने लंबे समय एक साथ खेला. धोनी की कप्तानी में सुरेश रैना आईपीएल कई सीजन में टीम का हिस्सा रहे. बल्लेबाजी के दौरान क्रीज के बीच में दोनों खिलाड़ियों की बीच तालमेल काफी शानदार रहा. मैदान पर दोनों दोस्त खेल को खूब इंज्वॉय किया करते थे. मैन ऑफ द मैच या मैन ऑफ द प्लेयर अवॉर्ड जीतने के बाद दोनों खिलाड़ी बाइक पर बैठकर मैदान के चारों ओर चक्कर लगाकर जश्न मनाते थे. बता दें जिस 15 अगस्त 2020 को जिस दिन भारत के पूर्व महान कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था उसी दिन रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.
—भारत एक्सप्रेस
Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…
Aaj Ka Rashifal 25 October 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के…
Aaj Ka Panchang 25 October 2026: शरद पूर्णिमा, अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागरा पूजा, लक्ष्मी पूजन,…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह…