Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब 6 दिनों तक बंद रहेंगे सारे बैंक, जानिए इमरजेंसी में कैसे करें पैसों का ट्रांजेक्शन

6 दिनों तक बंद रहेंगे सारे बैंक

देशभर में दिवाली के लिए कल से अगले 6 दिनों तक बैंकों में छुट्टियां रहने वाली हैं. अगर आपका बैंक में कोई काम है तो उसे आज ही निपटा लीजिए , क्योंकि अगर आपने अपना काम आज नहीं किया तो आपको हफ्तेभर तक इंतजार करना पड़ सकता है.

दिवाली आने ही वाली है. यह भारतीय संस्कृति के अनुसार सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है . इस त्योहार को पांच दिनों तक मनाया जाता है. त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती  है. भाई दूज  त्योहार का आखिरी दिन है. ऐसे में अगर आपका कोई  बैंक का काम अटका पड़ा है तो अगले 6 दिनों यह काम अटका ही रहेगा.

दरअसल, पूरे देश में बैंक अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे. जो  दिवाली की छुट्टियों की लिस्‍ट RBI ने जारी की है, इसमें से कई छुट्टियों राष्‍ट्रीय स्‍तर की हैं. उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी. वहीं, कुछ छुट्टियों क्षेत्रीय स्‍तर के होती हैं. उन दिनों में केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक बंद होती हैं. अलग-अलग राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट भी अलग-अलग होती है.

नेट बैंकिंग ने ग्राहकों की बहुत-सी मुश्किलें आसान कर दी हैं. वहीं बैंकों की सभी सेवाएं ऑनलाइन जारी रहेंगी. इसलिए अगर आपको छुट्टी वाले दिन बैंक का कोई जरुरी काम है, तो उसे आप ऑनलाइन काम कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital