नवीनतम

यूपी में अब टूटेगी साइबर अपराधियों की कमर,CM के निर्देश पर यूपी पुलिस बनाएगी सुपर प्लान

यूपी सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है.अब राज्य सरकार की निगाह साइबर अपराधियों पर है जो भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसे अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने प्लान बना लिया है.  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि, “यूपी के सभी जिलों में साइबर क्राइम थाने की स्थापना की जाए.उन्होंने साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में बात की.  मुख्यमंत्री  ने कहा कि पुलिस परिक्षेत्र के बाद अब प्रदेश के हर जिले में एक साइबर क्राइम थाना खोलने की सख्त जरूरत है.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस बारे में जल्द से जल्द एक कार्ययोजना तैयार कर उसे पेश करें.  साइबर क्राइम पर लगाम लगाना समय की मांग है.  सीएम योगी ने कहा कि, महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प की पूर्ति में ‘सेफ सिटी परियोजना’ उपयोगी सिद्ध हो रही है.

प्रदेश में इस परियोजना के माध्यम से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मॉडर्न कंट्रोल रूम, पिंक पुलिस बूथ, आशा ज्योति केंद्र, सीसीटीवी कैमरे, महिला थानों में परामर्शदाताओं के लिए हेल्प डेस्क, बसों में पैनिक बटन और अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने में सहायता मिली है.

ड्रग माफिया के खिलाफ सख्ती हो

CM योगी ने बैठक में कहा कि, प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, खरीद-फ़रोख़्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है.  इस दृष्टि से संवेदनशील जिलों में सतर्कता और खुफिया तंत्र को और बेहतर करना होगा. अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाए. गृह विभाग के साथ-साथ नगर विकास और ग्राम विकास विभाग को भी इस अभियान में सहयोग करना होगा.  बेहतर समन्वय के साथ ड्रग माफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

सीएम योगी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि, लखनऊ में निर्माणाधीन फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के कार्य तेजी से पूरा किया जाए. गांधीनगर, गुजरात के पास नेशनल फॉरेंसिक यूनिवर्सिटी के सहयोग से यहां के लिए सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम तैयार कराए जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

1 hour ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago